News Highway

खबरों का Digital अड्डा

त्योहारों से पहले पुलिस सख्त: गश्त व चेकिंग से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत

त्योहारों से पहले पुलिस सख्त

त्योहारों से पहले पुलिस सख्त

बहसूमा। त्योहारों के मद्देनज़र रामराज चौकी क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई, साथ ही बाजारों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अभियान का नेतृत्व क्राइम इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक संदीप यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मोहित पंवार, कांस्टेबल सुधीर कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि त्योहार आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

लगातार बढ़ी गश्त और सख्त चेकिंग से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि त्योहारों के समय इस तरह की सक्रियता से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगती है और आमजन को भरोसा मिलता है।

सतर्क पुलिस, सुरक्षित त्योहार—यही है मजबूत समाज की पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *