News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मेरठ: बहसूमा क्षेत्र में कैंटर से 13 पशु बरामद, 3 गायों की मौत — बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात में एक कैंटर से 13 पशु बरामद हुए, जिनमें से 3 गायों की मौत हो चुकी थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वाहन पकड़कर पुलिस को सूचना दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैंटर गाड़ी से खून टपकने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों ने जब वाहन को रोका और उसकी जांच की, तो उसमें ठूंस-ठूंस कर भरे 12 पशु मिले, जिनमें से चार पशु मृत अवस्था में पाए गए। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई

बच्चों की सूचना से खुला मामला

जानकारी के अनुसार कस्बे के निवासी शेखर भाटी पुत्र अमर भाटी को कुछ बच्चों ने फोन पर बताया कि गांव से गुजर रही एक कैंटर गाड़ी से खून टपक रहा है। यह सूचना मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और गाड़ी को रोककर जांच शुरू की।

जब कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें 12 पशु भरे हुए मिले, जिनमें से चार पशु मृत पाए गए। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

गाड़ी में मौजूद व्यक्ति ने खुद को बताया ग्राम प्रधान

पूछताछ के दौरान गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति ने अपना नाम शिव कुमार बताया और कहा कि वह छोटा मवाना का ग्राम प्रधान है। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी गाड़ी में मौजूद थे।

उनका कहना था कि मवाना के बीडीओ के आदेश पर वे इस गाड़ी को मुजफ्फरनगर ले जा रहे हैं

बीडीओ ने कही अलग बात

हालांकि जब इस मामले में मवाना के बीडीओ से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। बीडीओ के अनुसार ग्राम प्रधान ने उनसे दो वाहनों — एक वैगनर कार (नंबर UP 19 B 0110) और एक कैंटर गाड़ी — के लिए अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर करवाए थे

बीडीओ का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के कहने पर बिना पढ़े ही उस अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए थे, जिससे अब मामला और संदिग्ध हो गया है।

तस्करी की आशंका

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि गाड़ी में मौजूद पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। गाड़ी में मौजूद लोगों में आदित्य शर्मा नाम का एक युवक भी बताया गया है, जिसकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

इस पूरे मामले को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने छोटा मवाना के ग्राम प्रधान पति और आदित्य शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में शामिल सभी लोगों की गहन जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए

पुलिस ने कैंटर कब्जे में लिया

घटना के बाद शेखर भाटी द्वारा थाना बहसूमा में तहरीर दी गई है। पुलिस ने कैंटर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

इस संबंध में थाना प्रभारी बहसूमा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और तहरीर प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *