मेरठ: बेटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पांडेय को मिला IIA मिशन शक्ति अवार्ड 2025 | News Highway

CCSU मेरठ के सुभाष चंद्र बोस सभागार में आयोजित IIA मिशन शक्ति अवार्ड 2025 में बेटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पांडेय को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्था ने IIA और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पूरी खबर पढ़ें News Highway पर।

मेरठ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) मेरठ चैप्टर और जिला प्रशासन मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष चंद्र बोस सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में IIA मिशन शक्ति अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में बेटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजु पांडेय को शिक्षा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और प्रभावी सामाजिक कार्यों के लिए IIA मिशन शक्ति अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

अंजु पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के लिए नई पहल, जागरूकता अभियानों और जरूरतमंद छात्राओं को सहायता प्रदान करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने IIA मेरठ चैप्टर एवं जिला प्रशासन मेरठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज में शिक्षा और बेटियों के उत्थान के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में महानगर उद्योग जगत, विश्वविद्यालय प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।