मेरठ कोर्ट में पेशी के दौरान आकाश सनसनवाल — फर्जी राज्यसभा वाहन पास मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत।

🔴 Viral News: मेरठ में अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल जेल भेजे गए, फर्जी राज्यसभा पास से मचा हड़कंप

मेरठ।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और “कच्चा बादाम फेम” अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेरठ में उनकी गिरफ्तारी के बाद अब अदालत ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आकाश सनसनवाल को मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश अपनी गाड़ी पर राज्यसभा का फर्जी वाहन पास लगाकर घूम रहा था, जिससे वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति दर्शाने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो पास फर्जी पाया गया। इसके बाद आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आकाश सनसनवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

बताया जा रहा है कि आकाश सनसनवाल का नाम पहले भी विवादों से जुड़ता रहा है, लेकिन इस बार सरकारी पहचान का दुरुपयोग करने का मामला सामने आने से प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।

वहीं, अंजलि अरोड़ा की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर फर्जी पास बनवाने के पीछे मंशा क्या थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अगर इसमें और लोग शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

Web Title | Meerut News: Kacha Badam Fame Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Sent to 14 Days Judicial Custody

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *