मवाना | किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मेरठ की मवाना चीनी मिल ने 17 से 23 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य के रूप में 28.42 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। यह राशि शीघ्र ही किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी।
मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल द्वारा 23 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का कुल 377.69 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत किया गया है।
उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को 17 से 23 जनवरी की एडवाइज के तहत यह राशि समितियों को हस्तांतरित की गई। वहीं, पेराई सत्र के दौरान 2 फरवरी तक कुल 106.08 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
मवाना चीनी मिल द्वारा लगातार समय पर भुगतान किए जाने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में संतोष देखा जा रहा है और मिल प्रबंधन की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
