मवाना (मेरठ): मवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
🚨 बिजलीघर के पास हुआ भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे मवाना बिजलीघर के पास, फौजी ढाबा के नजदीक बाइक सवार दो युवक एक छोटा हाथी गाड़ी से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
🚑 इलाज के दौरान युवक की मौत
घटना की सूचना मिलते ही मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मवाना भिजवाया गया। वहां से चिकित्सकों ने हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर मोरना निवासी कृष्ण (कृष) की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया।
लेकिन मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही कृष्ण की मौत हो गई।
⚠️ दूसरा युवक गंभीर घायल
हादसे में मवाना खुर्द निवासी वैभव को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसका इलाज जारी है।
🏛️ पुलिस जांच में जुटी
मवाना थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त छोटा हाथी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी पूनम ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
