News Highway

खबरों का Digital अड्डा

छोटा मवाना में अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार:खेत में मिला था महिला का शव, पैसों के विवाद में की थी हत्या

अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ | News Highway

मेरठ के मवाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए मवाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 फरवरी 2026 को मेरठ-बिजनौर हाईवे पर मवाना खुर्द स्थित एक फार्म हाउस के पास सरसों के खेत में महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान बाद में अर्चिता अरोड़ा के रूप में हुई।

पैसों के विवाद में हुई थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि होटल संचालक चंचल कुमार उर्फ बंटी और उसके साथियों ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में अर्चिता अरोड़ा की हत्या कर दी। आरोपियों ने कंबल से मुंह दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पहचान मिटाने के लिए डाला तेजाब

हत्या के बाद आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के इरादे से अर्चिता के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, कंबल और तेजाब की खाली बोतल बरामद कर ली है।

500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले

मवाना पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—

  • गुरमुख उर्फ अरविन्द उर्फ मोनू (ग्राम जौहड़ी, बिनौली, बागपत)
  • संदीप उर्फ सिट्ट उर्फ राहुल (प्रभात नगर, सिविल लाइन, मेरठ)
  • चंचल कुमार उर्फ बंटी (न्यू देवपुरी, रेलवे रोड, मेरठ)
  • विवेक उर्फ काका (मलियाना, टीपीनगर, मेरठ)

शामिल हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मुकदमा संख्या 80/2026, धारा 103(1) व 238 बीएनएस के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

कानून का शिकंजा कसता हुआ

इस मामले में पुलिस की त्वरित और तकनीकी जांच ने यह साबित कर दिया कि अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून के हाथ उनसे लंबे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *