News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मवाना में तेंदुआ आतंक! दिल्ली पुलिस के दारोगा की गाड़ी के सामने आया खूंखार शिकारी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

मवाना में दिल्ली पुलिस दारोगा की गाड़ी के सामने आया तेंदुआ

मवाना में दिल्ली पुलिस दारोगा की गाड़ी के सामने आया तेंदुआमवाना में दिल्ली पुलिस दारोगा की गाड़ी के सामने आया तेंदुआ

मवाना : मवाना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ महीनों से तेंदुए की मौजूदगी लोगों की नींद उड़ा रही है। बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंचौली थाना क्षेत्र के सांधन गांव में रजवाहे की पटरी पर दिल्ली पुलिस के दारोगा की गाड़ी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया

रात के सन्नाटे में गाड़ी की तेज हेडलाइट पड़ते ही तेंदुआ कुछ पलों के लिए सड़क किनारे पड़े कूड़े और गोबर के ढेर के पीछे छिप गया। कुछ सेकंड तक सांसें थमी रहीं, फिर अचानक वह बाहर निकला और उछाल मारते हुए अटौरा गांव की दिशा में जंगल की ओर भाग गया

इस खौफनाक मुठभेड़ के दौरान दारोगा ने 1 मिनट 16 सेकंड का वीडियो बना लिया, जिसे तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को भेजा गया। वीडियो सामने आते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

पहले भी दिख चुका है तेंदुआ, वन विभाग खाली हाथ लौटा

बताया जा रहा है कि 5 जनवरी को भी सांधन गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था। उस समय हस्तिनापुर वन रेंज की वनक्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंची थीं। कई घंटों तक कांबिंग की गई, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया और टीम को लौटना पड़ा।

पुलिस गश्त में भी दिखा तेंदुआ

गत दिवस परीक्षितगढ़ पुलिस को गश्त के दौरान अगवानपुर के जंगल में भी तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे यह साफ हो गया कि शिकारी जानवर अब इलाके में लगातार घूम रहा है

वन विभाग सतर्क, ग्रामीण सहमे

वनक्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं गांवों में डर का माहौल है—खेतों में काम करने वाले किसान, स्कूल जाने वाले बच्चे और रात में निकलने वाले राहगीर सभी सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *