मवाना : मेरठ जिले के मवाना खुर्द गांव में खेत में ईख छीलने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि मालिक पक्ष ने खेत में काम करने वाले नौकर को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मवाना खुर्द चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, मवाना खुर्द निवासी शान और उसके पिता शहजाद ने खेत में काम करने वाले नौकर को कमरे में बंद कर मारपीट की। इसी दौरान गांव के मोंटी त्यागी और सोहेल पीड़ित को बचाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चिकित्सकों के अनुसार, उपचार के दौरान एक पीड़ित के सिर में गंभीर चोट पाई गई है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
मवाना खुर्द चौकी प्रभारी दरोगा संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
