मवाना में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
मवाना में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया
मवाना (मेरठ): सोमवार को मवाना नगर के प्रीतनगर कॉलोनी में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर देश के अमर क्रांतिकारियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं रामराज क्षेत्र में भी इसी प्रकार श्रद्धांजलि अर्पित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाकर देशहित में कार्य करें।
इस अवसर पर अतुल खटीक (पूर्व विधायक), अमल खटीक (भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री), सुरेन्द्र सिंह, रजनीश रोहल, मयंक प्रताप, मयुर रस्तोगी, राहुल जाटव, भरत अरोरा, ठाकुर शनि प्रताप, अक्षत शर्मा, आदित्य ठाकुर, अभिषेक धनकस, मुकुल चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ, जहां युवाओं ने राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।