मवाना खुर्द–बहसूमा बाईपास पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत – Mawana News
मवाना खुर्द–बहसूमा बाईपास पर बाइक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में राकेश पुत्र धर्मपाल सिंह की मौत। 112 पुलिस व 1033 एम्बुलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, पर उपचार के दौरान मौत। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
बहसूमा/मेरठ। मवाना खुर्द–बहसूमा बाईपास पर गुरुवार शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत 1033 एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान कुछ देर बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद मौके पर पहुँचे मवाना खुर्द चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
बाद में पुलिस को मिले दस्तावेजों और स्थानीय लोगों से जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान राकेश पुत्र धर्मपाल सिंह, निवासी ग्राम मोड़ खुर्द, थाना बहसूमा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने सहित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।