News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मौडखुर्द सहकारी समिति में बैठक आयोजित, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर

बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मौडखुर्द स्थित ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड में शुक्रवार को किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रबी सीजन में गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।


बैठक में समिति अध्यक्ष अमरजीत देशवाल ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि खाद वितरण को सुचारु रखने के लिए आवश्यक स्टॉक की व्यवस्था पहले ही कर ली गई है। किसानों को लाइन और अफरा-तफरी से बचाने के लिए भी प्लान तैयार किया गया है।


समिति के एमडी ने भी किसानों की सभी समस्याओं के समय पर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में पारदर्शिता और सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि किसान बिना किसी बाधा के फसल की तैयारी कर सकें।


बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों किसान शामिल हुए और उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। किसानों ने खाद उपलब्धता व वितरण से जुड़ी अपनी समस्याओं को भी समिति के सामने रखा, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया।