News Highway

खबरों का Digital अड्डा

प्रदेश में बहसूमा का नाम रोशन, मनोज शर्मा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष

मनोज शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

मनोज शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष

बहसूमा। कस्बा बहसूमा निवासी मनोज शर्मा पुत्र बाबू राम शर्मा को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

मनोज शर्मा के इस महत्वपूर्ण पद पर चयन की सूचना मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके समर्थक और शुभचिंतक लगातार फोन के माध्यम से तथा उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। विधायक सुशील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, कमरपाल शर्मा, नीतू शर्मा सहित अन्य लोगों ने मनोज शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सभी ने कहा कि मनोज शर्मा के इस पद पर पहुंचने से समाज को नई दिशा मिलेगी और वे समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।

मनोज शर्मा ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है, जिसे वे पूरी लगन से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *