News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मखदुमपुर गंगा घाट पर एसपी देहात मेरठ अभिजीत कुमार ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मखदुमपुर गंगा घाट, मेरठ देहात एसपी, अभिजीत कुमार,

मखदुमपुर गंगा घाट, मेरठ देहात एसपी, अभिजीत कुमार,

हस्तिनापुर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर मखदुमपुर गंगा घाट पर मंगलवार को एसपी देहात मेरठ अभिजीत कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि घाटों पर गोताखोरों की पर्याप्त तैनाती की जाए और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग मजबूत रखी जाए।

अभिजीत कुमार ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।