सऊदी अरब से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां उमराह करने गए भारतीय नागरिकों से भरी बस एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 42 हिंदुस्तानी श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की गंभीरता और मृतकों की संख्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, उमराह के लिए जा रहे तीर्थयात्री बस में सवार थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किए, लेकिन मृतकों की संख्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही भारत में परिजनों और समुदायों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने इस भीषण त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अल्लाह से दुआ की जा रही है कि वह दिवंगत आत्माओं को जन्नत में ऊंचा मुकाम दे और उनके परिजनों को यह बड़ा सदमा सहने की हिम्मत प्रदान करे।
वहीं, भारत सरकार और सऊदी अधिकारियों के बीच संपर्क जारी है, ताकि मृतकों की पहचान और आगे की प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जा सकें। यह हादसा उमराह यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए एक काला दिन साबित हुआ है।
कैराना सांसद इकरा हसन ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा बेहद अफ़सोसनाक खबर है। सऊदी अरब में उमराह करने गए 42 हिंदोस्तानी भाईयों की बस हादसे में मौत हो गई है। जो कि दिल दहलाने वाली संख्या है।अल्लाह तह़ाला इनके परिवारों को ये दुःख सहने की हिम्मत है।
