🗿 महाराजा सूरजमल प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का निमंत्रण, राहुल चौधरी को बनाया मुख्य अतिथि
मुजफ्फरनगर/जानसठ। ग्राम राजापुर कला में एक सम्मानजनक मुलाकात के दौरान भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी को महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय जाट समाज के सम्मानित सदस्य राहुल चौधरी के निजी आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम की पत्रिका भेंट कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर समाज में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए इसकी सफलता को लेकर आशा व्यक्त की।
मुलाकात के दौरान चौधरी राजकुमार (ग्राम सकोती), हरिंदर, अमित और डॉ. सोनवीर (निवासी राजापुर कला) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन और उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी प्रतिमा का अनावरण न केवल ऐतिहासिक होगा, बल्कि समाज के गौरव को भी नई पहचान देगा।