मां भद्रकाली के विशाल मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण आयोजन
मां भद्रकाली मेला
हस्तिनापुर। मां भद्रकाली, अकबरपुर इंच्छाबाद ब्लॉक हस्तिनापुर, तहसील मवाना, जिला मेरठ द्वारा आयोजित विशाल श्रद्धालुओं के मेले का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी मवाना, अपर पुलिस अधीक्षक मेरठ ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी मवाना, थाना प्रभारी हस्तिनापुर, पुलिस चौकी मां भद्रकाली मंदिर सहित पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और सतर्क व्यवस्था के चलते पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रही।
मां भद्रकाली सेवा संस्थान की समिति एवं मां के सेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति अध्यक्ष महकार सिंह, राजेंद्र, अमित कुमार, बीर सिंह नंबरदार, गजेंद्र मावी, ऋषिपाल, राजबीर, मनोज, प्रद्युम्न शर्मा, चरण सिंह, आलोक अग्रवाल, अशोक शर्मा, आचार्य हरिओम शर्मा (आजीवन संरक्षक सदस्य), सतीश शर्मा, वीरेंद्र, सहजोगपाल, कर्मवीर सिंह, बलराज सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

मां के सेवक सुबह 4 बजे से शाम 6 बजे तक मां भद्रकाली के भवन में निरंतर सेवा में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के सहयोग से दर्शन, प्रसाद वितरण, व्यवस्था संचालन एवं साफ-सफाई का कार्य सुचारु रूप से चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भी अनुशासन का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।
आयोजन के अंत में समिति की ओर से प्रशासन, पुलिस विभाग और सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मां भद्रकाली की कृपा और सभी के सहयोग से यह विशाल मेला शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।