मां भद्रकाली के विशाल मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सेवकों ने निभाई अहम भूमिका
मां भद्रकाली के विशाल मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
अकबरपुर इंच्छाबाद ब्लॉक–हस्तिनापुर, तहसील–मवाना, जिला–मेरठ स्थित मां भद्रकाली सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित विशाल श्रद्धालुओं के मेले में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह से ही मां भद्रकाली के दर्शन के लिए दूर–दराज़ से श्रद्धालु पहुंचे और पूरे दिन मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मेले के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष महकार सिंह, राजेन्द्र, अमित कुमार, बीर सिंह नम्बरदार, गजेन्द्र मावी, ऋषिपाल, राजबीर, मनोज, प्रद्युम्न शर्मा, चरण सिंह, आलोक अग्रवाल, अशोक शर्मा सहित कई सेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं आचार्य हरिओम शर्मा (आजीवन संरक्षक सदस्य) के मार्गदर्शन में व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया गया।
इसके अलावा सतीश शर्मा, वीरेन्द्र, सहजोगपाल, कर्मवीर सिंह, बलराज आदि मां के सेवक सुबह 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मां के भवन में लगातार सेवा में जुटे रहे। श्रद्धालुओं को दर्शन, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे किसी भी भक्त को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद अनुशासन और व्यवस्था बनी रही। श्रद्धालुओं ने समिति और सेवकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना ही सच्ची भक्ति की पहचान है। आयोजन के समापन पर मां भद्रकाली से क्षेत्र की सुख–समृद्धि और शांति की कामना की गई।