खरखौदा की किसान सहकारी समिति में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल किए जाने पर खुशी जताई। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुनेन्द्र मावी सहित अनेक भाजपा नेता और किसान मौजूद रहे। सभी ने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया और कहा — “योगी सरकार ने किसानों की मेहनत का सम्मान किया है।” 🌾
खरखौदा| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल किए जाने की घोषणा के बाद किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
किसान सहकारी समिति खरखौदा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुनेन्द्र मावी, महामंत्री हरीश कुमार आड़, राजेश्वर जी छतरी, चन्दगीराम शर्मा, घनश्याम प्रजापति, रवि त्यागी (सोसायटी चेयरमैन), रोहित गुप्ता, ब्रह्मपाल जी, भूषण त्यागी जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि “योगी सरकार ने किसानों की मेहनत का सम्मान किया है, जिससे प्रदेश के गन्ना किसानों में नई ऊर्जा और विश्वास जगा है।”
