News Highway

खबरों का Digital अड्डा

सहकारी समिति के उपसभापति रवि त्यागी के नेतृत्व में SIR फॉर्म अभियान, BJP कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों की मदद की

नगर पंचायत में सहकारी समिति के उपसभापति रवि त्यागी के नेतृत्व में BJP कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों के SIR फॉर्म भरवाए। अभियान में प्रदीप त्यागी, अरुण त्यागी, महावीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें।

खरखौदा। खरखौदा सहकारी समिति के उपसभापति रवि त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत क्षेत्र में SIR फॉर्म भरवाने का विशेष अभियान चलाया। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन कार्यक्रम के तहत यह पहल लोगों की सुविधा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई, जिससे अधिक से अधिक नागरिक अपने दस्तावेज़ पूरे कर सकें और वोटर लिस्ट में सही जानकारी दर्ज करा सकें।

रवि त्यागी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने वार्डों में जाकर लोगों को SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई और फॉर्म भरने में सीधा सहयोग दिया। टीम में प्रदीप त्यागी, अरुण त्यागी, महावीर सिंह, अनिल गोद, दीपक सैनी, राहुल त्यागी सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि फॉर्म भरवाने में सहायता मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को और तेज किया जाएगा, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

“लोकतंत्र मजबूत तभी, जब हर नागरिक की आवाज़ सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हो।”