के.डी. इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन

के.डी. इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र को मिली आधुनिक शिक्षा की नई सौगात – Kharkhoda

Kharkhoda: दिनांक 25 जनवरी 2026 को गंगा एक्सप्रेसवे स्थित बिजौली में के.डी. इंटरनेशनल स्कूल (KD International School Bijoli) का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए सह-भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय के उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से बिजौली क्षेत्र को शहरी सुविधाओं से जोड़ा गया है और अब इस विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों को भी नगरों के समान आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष (हापुड़) संजय त्यागी, संजीव जैन सिक्का, ब्लॉक प्रमुख पुनीत त्यागी, जिला पंचायत सदस्य गोपाल प्रधान, अतुल त्यागी कौल, फिरेराम धनतला, खरखौदा अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, अजय त्यागी (खरखौदा), रवि त्यागी, अमित त्यागी (माछरा) और अश्वनी त्यागी (माछरा) सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा विकसित भव्य, आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शैक्षिक ढांचे की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अंशु त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर उनके भविष्य को सशक्त दिशा देना है। साथ ही बच्चों में अनुशासन, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए उन्हें वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

वहीं विद्यालय के प्रबंधक विशांत त्यागी ने कहा कि संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि के.डी. इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास की नई मिसाल बनेगा और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ समाज की सेवा करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *