News Highway

खबरों का Digital अड्डा

कल्याण सिंह नगर बन सकता है नया जिला:अलीगढ़ की अतरौली, बुलंदशहर की डिबाई तहसील को मिलाकर बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 76वें जनपद “कल्याण सिंह नगर” की घोषणा की है। बुलन्दशहर के डिबाई और अलीगढ़ के अतरौली, गंगीरी क्षेत्रों को मिलाकर बनने वाले इस नए जिले का नाम रामभक्त और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के सम्मान में रखा गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक और नया जिला मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि बुलन्दशहर के डिबाई तथा अलीगढ़ के अतरौली और गंगीरी क्षेत्रों को मिलाकर एक नया जनपद बनाया जाएगा, जिसका नाम होगा “कल्याण सिंह नगर”। यह उत्तर प्रदेश का 76वां जिला होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया जनपद स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की स्मृति और उनके योगदान को समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपने जीवनकाल में इस क्षेत्र को अलग जिला बनाने की प्रस्तावना रखी थी, लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो सका था।

अब योगी सरकार ने उस अधूरे सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा —

“रामभक्त और जननायक कल्याण सिंह जी का सपना अब साकार होगा। यह जनपद विकास, सुशासन और समर्पण का प्रतीक बनेगा।”

नई प्रशासनिक इकाई बनने से क्षेत्र के लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक सेवाओं और विकास परियोजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

जल्द ही शासन स्तर पर औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद कल्याण सिंह नगर उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर एक नए जिले के रूप में दर्ज हो जाएगा।

📍 #KalyanSinghNagar #UPNews #YogiAdityanath #Bulandshahr #Aligarh #BreakingNews