News Highway

खबरों का Digital अड्डा

इंडियन गैस संकट: बहसूमा में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सर्वर डाउन से ठप हुई सप्लाई

Indian Gas Crisis: Villagers in Bahsuma Outraged as Supply Comes to a Halt Due to Server Downtime

Indian Gas Crisis: Villagers in Bahsuma Outraged as Supply Comes to a Halt Due to Server Downtime

बहसूमा। कस्बा बहसूमा में इंडियन गैस की सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। सर्वर डाउन होने के कारण गैस सिलेंडर की बुकिंग और रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को दो-दो से लेकर तीन-तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है।

गैस एजेंसी पर रोजाना सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। महिलाएं और बुजुर्ग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार एजेंसी कर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सर्वर की समस्या के चलते न तो नई बुकिंग हो रही है और न ही पहले से दर्ज उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन अपडेट हो पा रहा है। इसके कारण गैस वितरण पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

इसी बीच इंडियन गैस एजेंसी के मालिक अनिल सागर ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से कुछ दिक्कत आ रही है, लेकिन सभी उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान धीरे-धीरे किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार का झगड़ा-फसाद न हो सके और व्यवस्था बनी रहे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सर्वर की समस्या को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि गैस सप्लाई सुचारू रूप से बहाल हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *