मोहम्मदपुर साकिस्त में बच्चों ने पत्रकारों के साथ खेली रंगों की होली
मोहम्मदपुर साकिस्त में बच्चों ने पत्रकारों के साथ खेली रंगों की होली
मेरठ। जनपद के मोहम्मदपुर साकिस्त गांव में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव के बच्चों ने मिलकर रंगों का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
होली के इस खास मौके पर मोहम्मदपुर साकिस्त में बच्चों ने पत्रकारों के साथ खेली रंगों की होली
मेरठ। जनपद के मोहम्मदपुर साकिस्त गांव में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव के बच्चों ने मिलकर रंगों का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
होली के इस खास मौके पर विन्नी, बेटा देवांश, मिस्टी, आकाश खगवाल, रिया सहित अन्य बच्चों ने पत्रकार मनोज और पत्रकार परविंदर के साथ जमकर होली खेली। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और “बुरा न मानो होली है” के उल्लास के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान माहौल पूरी तरह रंगमय नजर आया। बच्चों की हंसी-खुशी और उत्साह ने पूरे क्षेत्र में त्योहार की रौनक बढ़ा दी। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने भी बच्चों के उत्साह की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। होली का यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पिन्नी, बेटा देवांश, मिस्टी, आकाश खगवाल, रिया सहित अन्य बच्चों ने पत्रकार मनोज और पत्रकार परविंदर के साथ जमकर होली खेली। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और “बुरा न मानो होली है” के उल्लास के बीच त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस दौरान माहौल पूरी तरह रंगमय नजर आया। बच्चों की हंसी-खुशी और उत्साह ने पूरे क्षेत्र में त्योहार की रौनक बढ़ा दी। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने भी बच्चों के उत्साह की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। होली का यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।