News Highway

खबरों का Digital अड्डा

हस्तिनापुर में शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई, राष्ट्रप्रथम की भावना रखने का लिया संकल्प

हस्तिनापुर में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोंदय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अमर शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सुनील पोसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ देश सेवा का संकल्प लिया।

हस्तिनापुर। आज महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोंदय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अमर शहीद उधम सिंह की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट विजय कंबोज ने की, जबकि संचालन एडवोकेट चरण सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं शिक्षाविद् सुनील पोसवाल रहे, जिन्होंने अतिथियों संग शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन पूर्ण रूप से राष्ट्र को समर्पित था। जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर को सजा देना ही उनका जीवन लक्ष्य बन गया था, और इसी उद्देश्य से उन्होंने इंग्लैंड जाकर उसे मौत के घाट उतारा। वास्तव में शहीद उधम सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सदैव “राष्ट्रप्रथम” की भावना के साथ देश सेवा के लिए समर्पित रहें।

कार्यक्रम में सरदार सर्वजीत टुरना, प्रभु दयाल कंबोज, दीपक, आयुष, प्रदीप, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, हरीश त्यागी, नरेंद्र, अभिषेक, आलोक सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।