News Highway

खबरों का Digital अड्डा

हस्तिनापुर में होली दहन: ग्राम रानी नगला में हवन आयोजन, सामाजिक समरसता का संदेश

हस्तिनापुर (मेरठ)। ग्राम रानी नगला में होली दहन के पावन अवसर पर ग्राम सभा की ओर से गांव स्थित होली चौक पर विधिवत हवन का आयोजन किया गया। अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के प्रतीक इस पर्व पर गांव के युवाओं, बुजुर्गों, माताओं व बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

ग्रामवासियों ने एक-एक कर हवन में आहुति दी और क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्राम रानी नगला निवासी, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं ‘पीएम मन की बात’ कार्यक्रम के जिला प्रभारी, शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने भी ग्रामवासियों के साथ हवन में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम, सौहार्द और भारतीय संस्कृति को जीवित रखने का अनुपम पर्व है। यह पर्व सनातन संस्कृति की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में यह त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है, वहीं मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण कराते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है।

कार्यक्रम में पंडित सतवीर शर्मा, केपी सिंह, रामावतार शर्मा, विपिन शर्मा, सोमपाल पोसवाल, विनय पंवार, कपिल खेप्पर, आदित्य पोसवाल, संदीप पंवार, नितिन पंवार, अक्षय यादव, नीरज यादव, शौदान कश्यप, विकास उपाध्याय, रजनीश पोसवाल, नितिन शर्मा, अक्की शर्मा, प्रभुवन यादव, राजपाल सिंह गुरुजी, सुभाष चंद्र, अवतार खेप्पर, रणवीर वाल्मीकि, कुलदीप रस्तोगी, बादल, आदर्श, मनोज पटेल, सोमपाल भाटी, अनुज खटाना, पंकज चंदेल और सत्येंद्र कुमार सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

होली का संदेश स्पष्ट है—रंगों से बढ़कर रिश्तों को रंगना ही सच्ची परंपरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *