हस्तिनापुर: ग्राम रानी नगला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि, भाजपा नेताओं ने किए उनके विचारों को याद
PanditDeendayalUpadhyay
हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम रानी नगला में भारतीय राजनीति को अंत्योदय की भावना देने वाले महान दार्शनिक, विचारक और एकात्मक मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित था। उन्होंने हमेशा मानवता और प्रकृति के संतुलित विकास की राह दिखाई। उनका एकात्म मानववाद दर्शन आज भी राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है।
श्री पोसवाल ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंडित उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर “सेवा ही साधना” की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके और देश को सशक्त व समृद्ध बनाया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, राजकुमार सिंह और महिपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उपाध्याय जी के विचार समाज के हर वर्ग को प्रेरित करते हैं और यही उनके जीवन की सबसे बड़ी देन है।
Web Title: Hastinapur: Gram Rani Nagla mein Pandit Deendayal Upadhyay ki Jayanti par Shradhanjali, BJP netaon ne kiye unke vicharon ko yaad
News Highway पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़: देश-विदेश की ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट और स्पेशल रिपोर्ट पढ़ें। उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें News Highway के साथ।
