Hastinapur

हस्तिनापुर में पीएम मोदी का 75वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, चित्र पर तिलक किया और प्रसाद वितरण – Hastinapur News

Hastinapur News। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा सुधा खटीक ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के चित्र पर तिलक किया और प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम के तहत भाजपा मेरठ के जिला मंत्री सुनील पोसवाल और नगर पंचायत अध्यक्षा सुधा खटीक ने “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत परिसर में हरिशंकरी का पौधा लगाया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर में चिकित्सा प्रभारी अमित त्यागी द्वारा आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

इस दौरान मुख्य वक्ता सुनील पोसवाल ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के बाद भी मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर में करोड़ों रुपए की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट, जांच लैब और दवा वितरण प्रणाली इसका प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा, सुरक्षा और परिवहन हर क्षेत्र में भारत तेजी से विकसित हो रहा है और “विकसित भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह की मूर्ति पर सफाई अभियान चलाकर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, राजीव चौधरी, हरिओम शर्मा, सुखदायल कंबोज, प्रभु दयाल कंबोज, बालमुकुंद बत्रा, नीरज गुर्जर, दर्शन भारद्वाज, ओमपाल सिंह उपाध्याय, गोपाल सोनी, कुलभूषण सिंह, सुशील कुमार, शंकर, रीना सैनी, रविंद्र कुमार, डॉ. राजीव बृजपाल, सुंदर हर्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Web Title: PM Modi’s 75th birthday was celebrated with great pomp in Hastinapur, with tilak applied on his picture and prasad distributed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *