हस्तिनापुर | News Highway
मोदी–योगी सरकार के कार्यकाल में महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर चहुंमुखी विकास की नई इबारत लिख रही है। हाईवे चौड़ीकरण से लेकर पुरातत्व विभाग द्वारा भव्य गेट निर्माण, शिलापट्टों का लेखन, पांडव टीला व मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे दर्जनों विकास कार्यों ने हस्तिनापुर को एक नई पहचान दी है।
इन सभी कार्यों को गति देने में शिक्षाविद् सुनील पोसवाल की सतत मुहिम निर्णायक साबित हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हस्तिनापुर एक उभरता हुआ एजुकेशन हब बनता जा रहा है।
🏫 शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां
शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य हमेशा से हस्तिनापुर के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने और शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र को सशक्त बनाने का रहा है। इसके लिए उन्होंने देश व प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों से कई बार वार्ता व पत्राचार कर विकास की मांग उठाई।
उन्होंने बताया कि
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हस्तिनापुर के महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया गया
- हस्तिनापुर के राजकीय विद्यालय से योग का लाइव प्रसारण, जो देशभर के 21 चयनित कार्यक्रमों में शामिल था
इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज हस्तिनापुर में
- डिग्री कॉलेज
- आईटीआई कॉलेज
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय
- पीएम श्री योजना से चयनित राजकीय इंटर कॉलेज
- मिनी स्टेडियम
- और अब मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की स्वीकृति मिल चुकी है
🏗️ मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण मुख्य मार्ग पर डिग्री कॉलेज के समीप किया जाएगा, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। यह विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करेगा।
विद्यालय की प्रमुख विशेषताएं:
- 20,000 से 40,000 वर्ग मीटर भूमि पर निर्माण
- 1500 से 3000 विद्यार्थियों की क्षमता
- लगभग 30 कक्षाओं का संचालन
- आंगनबाड़ी (प्री-नर्सरी) से कक्षा 12 तक पढ़ाई
- स्मार्ट क्लास, डिजिटल क्लास व आधुनिक लैब
- तकनीकी शिक्षा की सुविधा
- बच्चों के लिए केंद्रीय रसोईघर (मिड-डे मील)
🏥 अब मेडिकल कॉलेज की मांग
शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने बताया कि शिक्षा को लेकर उनका विजन पूरा हो चुका है और अब उन्होंने हस्तिनापुर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की मांग सरकार से की है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में यह सपना भी साकार होगा और हस्तिनापुर शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा सुविधाओं का भी केंद्र बनेगा।
🤝 जनप्रतिनिधियों का मिला भरपूर सहयोग
इस विकास यात्रा में हस्तिनापुर नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक, स्थानीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक का निरंतर सहयोग मिला, जिसके कारण यह सब संभव हो पाया।
