News Highway

खबरों का Digital अड्डा

🚨 यूपी में दिनदहाड़े 64 लाख की लूट! दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर चावल व्यापारी के मुनीम से बदमाश फरार, हापुड़ में मचा हड़कंप

हापुड़ में 64 लाख की लूट | दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर दिनदहाड़े वारदात

हापुड़ में 64 लाख की लूट | दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर दिनदहाड़े वारदात

📍 हापुड़ | पिलखुवा | News Highway

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर दिनदहाड़े चावल व्यापारी के मुनीम से करीब 64 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। लूट की इस बड़ी घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चावल व्यापारी का मुनीम बाइक से रुपयों से भरा बैग लेकर जा रहा था। इसी दौरान तीन स्कूटी सवार बदमाश वहां पहुंचे और उसकी बाइक को रोक लिया।

🔫 तमंचे के बल पर लूट, जान से मारने की धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने मुनीम को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और डराकर उसके पास मौजूद 64 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

🚓 पुलिस महकमे में हड़कंप, अफसर मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मेरठ जोन के एडीजी और डीआईजी खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश के लिए चार विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो आसपास के इलाकों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही हैं।

⚠️ दो महीने में दूसरी बड़ी लूट

गौरतलब है कि हापुड़ जिले में पिछले दो महीनों में यह दूसरी बड़ी लूट की वारदात है। इससे पहले भी करीब 85 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही वारदातों ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👮 पुलिस का दावा—जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *