News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मनोनीत पार्षद अक्षत शर्मा का भव्य स्वागत, विकास कार्यों का लिया संकल्प

बहसूमा । नगर पालिका मवाना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद बनाए जाने पर युवा अधिवक्ता अक्षत शर्मा का कॉलोनी ढिकौली में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर शनी प्रताप ने की, जबकि संचालन सभासद अवजीत चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने अक्षत शर्मा को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में अक्षत शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए संकल्प लिया कि कॉलोनी ढिकौली में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने पीने के पानी की समुचित व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में रिंकू चौहान, मनोज चौहान, अमित चौहान, अर्जुन चौहान, यशवंत, राज सिंह, राहुल चौहान, अभिषेक कश्यप, राजा चौहान, सुमित चौहान, शुभम चौहान, प्रिंस चौहान, गौरव चौहान, पप्पी चौहान, योगेंद्र चौहान, विजय चौहान, स्नेह चौहान, ओजस्वी चौहान, रोनित ठाकुर, सुभाष चौहान, मुकुल चौहान, अमर सिंह, संजय चौहान, कृष्ण चौहान, दीपक चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *