News Highway

खबरों का Digital अड्डा

गोंडा में बड़ा हादसा: BLO विपिन यादव ने जहर खाकर दी जान, मरने से पहले अधिकारियों पर लगाया दबाव का आरोप

जिला गोंडा में BLO विपिन यादव ने जहर खाया

जिला गोंडा में BLO विपिन यादव ने जहर खाया

Gonda BLO Suicide Case | उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) विपिन यादव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, विपिन यादव ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना से पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। मरने से पहले वायरल हुए एक कथित बयान में BLO विपिन यादव ने कहा था कि उन पर SDM, BDO और लेखपाल द्वारा अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा था, इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी तक इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गांव वालों और सहकर्मियों का कहना है कि विपिन पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगातार बढ़ते दबाव और समय सीमा को लेकर वे तनाव में थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों की सत्यता की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोग भी विपिन को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं। मामला अब तेजी से राजनीतिक रंग भी लेने लगा है, क्योंकि कई सामाजिक संगठनों ने इसे प्रशासनिक दबाव का नतीजा बताया है।