News Highway

खबरों का Digital अड्डा

दुःखद ! घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सूत्रों के अनुसार, सुधाकर सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। स्थानीय कार्यकर्ताओं और सपाइयों ने इसे पार्टी और क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने सुधाकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह जनता के लिए हमेशा समर्पित रहे और घोसी के विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय थी।

घोसी क्षेत्र में उनके समर्थक और आम लोग विधायक जी के निधन की खबर सुनते ही उनके आवास पर पहुंचने लगे। क्षेत्र में शोक की गहरी भावना व्याप्त है और कई लोग इसे अपूरणीय क्षति बता रहे हैं।