NEWS HIGHWAY

खबरों का digital अड्डा

गन्ना कोल्हू की किस्मत भी मौसम पर टिकी! खराब मौसम से गन्ना कोल्हू का काम प्रभावित, किसान-संचालक परेशान

उत्तर प्रदेश | पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मौसम की मार गन्ना किसानों और कोल्हू संचालकों दोनों पर भारी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से लगातार बदलते मौसम — कभी हल्की बारिश, कभी घनी बदली — ने गन्ने की पेराई के कामकाज को शुरू नहीं होने दे रहा है। शुक्रवार को मौसम ने फिर अपना राग दिखा दिया है। मेरठ के मवाना और आस पास के गावो में हलकी बारिश हो गई है।

मेरठ निवासी किसान सतेंदर ने बताया कि गन्ना काटकर कोल्हू तक पहुंचाना इस बार बेहद मुश्किल लग रहा है। खेत में नमी और मौसम की अनिश्चितता के चलते गन्ना देर से कटेगा और कटने के बाद भी उसका रस जल्दी खराब हो जायेगा। इससे गुड़ और राब की क्वालिटी पर असर पड़ेगा।

कोल्हू संचालक मनोज का कहना है कि मौसम बिगड़ने से उनका कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नमी के कारण गन्ने पिलाई का काम शुरू नहीं हो पा रहा है, उन्होंने चिंता जताई कि इस बार नुकसान किसानों व संचालकों दोनों को उठाना पड़ेगा।

किसानों का कहना है कि पहले ही डीजल, मजदूरी और खेती की लागत काफी बढ़ चुकी है, ऊपर से मौसम का यह असर उनकी कमर तोड़ रहा है। समय पर गुड़ व राब तैयार न होने से खरीदार भी पीछे हट रहे हैं। ये मौसम सरसो और आलू की बुवाई पर भी असर डाल रहा है।

Web Title: Ganna Kolhu ki kismat bhi mausam par tiki! Kharaab mausam se ganna kolhu ka kaam prabhavit, kisan-sanchalak pareshan