News Highway

खबरों का Digital अड्डा

माँ भद्रकाली मंदिर जीर्णोद्धार हेतु शिलान्यास 24 सितंबर को, मंत्री दिनेश खटीक रहेंगे मुख्य अतिथि

माँ भद्रकाली मंदिर जीर्णोद्धार

माँ भद्रकाली मंदिर जीर्णोद्धार

Hastinapur | मेरठ जिले की तहसील मवाना क्षेत्र के अकबरपुर इछछादत्त गांव में माँ भद्रकाली सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यहां मंदिर जीर्णोद्धार हेतु शिलान्यास बुधवार, 24 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

शिलान्यास कार्यक्रम के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध गायक-गायिका और यूट्यूबर अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति रस में रंग देंगे।

इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री एवं हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के चेयरमैन विशाल शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष मेरठ शिवकुमार राणा मौजूद रहेंगे।

UP TET भर्ती न निकलने और परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी से नाराज विद्यार्थियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

भाजपा नेता हरिओम शर्मा ने बताया कि माँ भद्रकाली सेवा संस्थान और मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक अवसर को सफल बनाने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जीर्णोद्धार से क्षेत्र की आस्था को नई दिशा मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को एक सशक्त सांस्कृतिक धरोहर प्राप्त होगी।

गांव और आसपास के क्षेत्रों में शिलान्यास समारोह को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर सजावट और स्वागत की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में इस भव्य आयोजन को लेकर गहरी उमंग है।

Web Title: Foundation stone for the renovation of Maa Bhadrakali Temple will be laid on September 24, Minister Dinesh Khatik will be the chief guest.

News Highway पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़: देश-विदेश की ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट और स्पेशल रिपोर्ट पढ़ें। उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें News Highway के साथ।