मेरठ में समाजसेवी विक्रम प्रधान का निधन, पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधान, योगेश वर्मा,
हस्तिनापुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूधली खादर में सोमवार को समाजसेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे पूर्व प्रधान व समाजसेवी विक्रम प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
गंगा तट पर हुए अंतिम संस्कार में क्षेत्र के लोग, पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रियजन को अंतिम विदाई दी।
अंतिम संस्कार में पहुंचे पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा — “विक्रम प्रधान हमेशा समाज सेवा और गांव के विकास को प्राथमिकता देते थे। उनका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से एक अपूरणीय क्षति है।”
इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने विक्रम प्रधान के योगदान को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गांव के लोगों ने बताया कि विक्रम प्रधान गरीब, जरूरतमंद और हर वर्ग की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका निधन क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
