News Highway

खबरों का Digital अड्डा

जबरदस्त तैयारियां: फाल्गुन मास शिवरात्रि पर फीरोजपुर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय कांवड़ मेला 15 से

फाल्गुन मास शिवरात्रि पर फीरोजपुर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय कांवड़ मेला 15 से

फाल्गुन मास शिवरात्रि पर फीरोजपुर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय कांवड़ मेला 15 से

बहसूमा (मेरठ)। फाल्गुन मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बा रामराज के समीप स्थित प्राचीन फीरोजपुर महादेव मंदिर में 15 फरवरी से तीन दिवसीय कांवड़ मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

मंदिर परिसर में साफ-सफाई, धुलाई व पुताई का कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

आयोजकों के अनुसार इस बार फाल्गुन मास में करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। 15 फरवरी को मुख्य जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश खटीक के उद्घाटन करने की संभावना है।

मेले में झूले और दुकानों का आवंटन

मंदिर के सामने लगने वाली दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। खाली पड़ी जमीन पर झूले लगाए जा चुके हैं और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मेले में प्रसाद, पूजन सामग्री, खिलौने और खानपान की अस्थायी दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सादे वस्त्रों में महिला पुलिस तैनात

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी। एक टीम में सादे वस्त्रों में महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी, जबकि दूसरी टीम उपनिरीक्षकों और कांस्टेबलों के साथ कांवड़ियों के वेश में मेले की निगरानी करेगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

1 thought on “जबरदस्त तैयारियां: फाल्गुन मास शिवरात्रि पर फीरोजपुर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय कांवड़ मेला 15 से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *