News Highway

खबरों का Digital अड्डा

📰 डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बहसूमा में कक्षा 12 का भव्य एवं गरिमामयी फेयरवेल समारोह आयोजित

डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बहसूमा में कक्षा 12 का भव्य एवं गरिमामयी फेयरवेल समारोह आयोजित

डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बहसूमा में कक्षा 12 का भव्य एवं गरिमामयी फेयरवेल समारोह आयोजित

बहसूमा | News Highway

डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बहसूमा के ऑडिटोरियम में आज कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य, गरिमामयी एवं भावनात्मक फेयरवेल (विदाई) समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

🪔 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सम्माननीय सचिव जगदीश त्यागी जी द्वारा प्रवेश द्वार पर फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत सचिव महोदय एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जिया जैदी जी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का आरंभ किया।

🎓 प्रधानाचार्या का प्रेरणादायी संबोधन

इस अवसर पर प्रधानाचार्या जिया जैदी जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय में प्राप्त नैतिक शिक्षा, अनुशासन एवं ज्ञान विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

🌟 विद्यालय केवल शिक्षा नहीं, व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र : सचिव

विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी जी ने अपने भावपूर्ण एवं प्रेरक संबोधन में कहा कि यह दिन विद्यालय परिवार के लिए गर्व और भावनाओं से परिपूर्ण है। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला है, जहाँ से विद्यार्थी जीवन मूल्यों, संस्कारों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को आत्मसात कर आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और मित्रता की अद्भुत मिसाल भी प्रस्तुत की है। सचिव महोदय ने विश्वास जताया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में उच्च पदों को सुशोभित कर राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे

💃 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11 की छात्राओं ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सचिव जगदीश त्यागी जी एवं प्रधानाचार्या जिया जैदी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

👑 फेयरवेल टाइटल्स की घोषणा

समारोह में विभिन्न टाइटल्स की घोषणा की गई, जिसमें—

  • मिस्टर फेयरवेल – देव चौधरी
  • मिस फेयरवेल – हिमांशी देशवाल
  • मिस्टर डीपीएम – ईशांत
  • मिस डीपीएम – वंशिका

🎤 सफल संचालन एवं सहयोग

पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन प्रदीप गुप्ता एवं मानसी दुबलिश द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में समन्वयक मुकुल त्यागी, शिवम तिवारी, अमित गौतम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

🌸 भावभीनी विदाई

अंत में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *