News Highway

खबरों का Digital अड्डा

दिल्ली–मेरठ रैपिड ट्रेन में कपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, CCTV फुटेज चर्चा में – Delhi Meerut Rapid Rail

दिल्ली–मेरठ रैपिड ट्रेन में कपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, CCTV फुटेज चर्चा में

दिल्ली–मेरठ रैपिड ट्रेन में कपल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, CCTV फुटेज चर्चा में

दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड ट्रेन में कपल का आपत्तिजनक आचरण कैमरे में कैद होने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। कोच में मौजूद यात्रियों की मौजूदगी के बावजूद घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।

मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड ट्रेन में एक कपल द्वारा की गई आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोडीनगर से मेरठ के बीच का है और यह CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ।

वीडियो में दोनों कपल ट्रेन के कोच में बैठकर पहले आपसी नज़दीकियां बढ़ाते दिखाई देते हैं और फिर चादर ओढ़कर अनुचित हरकतें करते नज़र आते हैं। बताया गया कि उस समय कोच में भीड़ कम थी, लेकिन खाली भी नहीं था। इसके बावजूद कपल ने मर्यादा का ध्यान नहीं रखा।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे पब्लिक प्लेस में अनुशासनहीनता बताया, तो कई ने कहा कि इस तरह की घटनाएं रेलवे और रैपिड रेल प्रबंधन के लिए चिंता का विषय हैं।

मामले में अब यह सवाल भी उठ रहा है कि CCTV वीडियो लीक कैसे हुआ और किसने इसे वायरल किया, क्योंकि सुरक्षा फुटेज का लीक होना भी गंभीर मामला है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर इस पर निगरानी बनाए जाने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ असहजता पैदा करती हैं, बल्कि यह सामाजिक शिष्टाचार के भी खिलाफ हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।