शामली जिला अध्यक्ष बने दीपक कुमार, भारतीय गौ सेवा संघ के संगठन को मिलेगी मजबूती
शामली जिला अध्यक्ष बने दीपक कुमार
शामली। संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय गौ सेवा संघ ने दीपक कुमार को शामली जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।
नियुक्ति के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों—मनोज कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार, विपिन Kumar, अक्षय कुमार तथा रक्षित चौधरी की कार्यशैली की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि सेवाभाव, अनुशासन और समर्पण की भावना के साथ संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस दौरान मेरठ के जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दीपक कुमार के नेतृत्व में जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी तथा प्रदेश में संगठन का विस्तार और अधिक व्यापक होगा।