मेरठ | बहसूमा न्यूज़ बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम रहावती में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने दर्जनों लोगों पर संगठित हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित जयविन्द्र सिंह […]
मेरठ | 1 फरवरी 2026 (News Highway)UGC Regulations, 2026 के विरोध में रविवार को मेरठ में सामान्य समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्वतंत्र एवं गैर-राजनीतिक सामाजिक-शैक्षणिक मंच 1857 क्रांति मंच के आह्वान पर भगवान परशुराम मंदिर, गांधी आश्रम के पास संपन्न हुई। बैठक […]
हस्तिनापुर | मेरठ (News Highway)विश्व आर्द्रभूमि (वेटलैंड) दिवस के अवसर पर 02 फरवरी 2026 को हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण की हस्तिनापुर रेंज अंतर्गत भीकुंड वेटलैंड में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भीकुंड वेटलैंड स्थित वॉच टावर परिसर में किया गया, जिसका उद्देश्य आर्द्रभूमियों के […]
मेरठ | बहसूमा (News Highway)कस्बा बहसूमा में ATM Fraud का एक नया मामला सामने आया है, जहां एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहसूमा कस्बे के […]
बहसूमा: जनपद मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुई जघन्य घटना और हत्या के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के दूसरे दिन भी गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती जारी रही और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर […]
बहसूमा (मेरठ) | संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर बहसूमा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में मवाना के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) संतोष कुमार के नेतृत्व में बहसूमा कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य […]
बहसूमा। क्षेत्र में हुई अचानक बारिश और तेज ओलावृष्टि ने ग्रामीण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से जहां किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, वहीं बड़ी संख्या में पशु-पक्षी बेघर होकर खुले में भटकने को मजबूर हैं। हालात को देखते हुए भारतीय गौ सेवा टीम रामराज की […]
मवाना : मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। कोचिंग जा रही एक नाबालिग छात्रा को बुलेट बाइक सवार दो नाबालिग लड़कों ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा के पैर में चोट आ गई। 🚸 पटाखे छोड़ते हुए चला रहे थे बाइक जानकारी […]
मवाना (मेरठ): मवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 🚨 बिजलीघर के पास हुआ भीषण हादसा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे मवाना बिजलीघर के […]
बहसूमा (मेरठ): उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बहसूमा क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शुक्रवार शाम दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में तनाव फैल गया […]
📍 मेरठ | बहसूमा | News Highway कस्बा रामराज में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा के प्रतिष्ठान पर आज श्रम विभाग के राज्य मंत्री पंडित सुनील भारद्वाज (भराला) का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे […]
बहसूमा | News Highway डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बहसूमा के ऑडिटोरियम में आज कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य, गरिमामयी एवं भावनात्मक फेयरवेल (विदाई) समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🪔 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ […]
हस्तिनापुर | News Highway मोदी–योगी सरकार के कार्यकाल में महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर चहुंमुखी विकास की नई इबारत लिख रही है। हाईवे चौड़ीकरण से लेकर पुरातत्व विभाग द्वारा भव्य गेट निर्माण, शिलापट्टों का लेखन, पांडव टीला व मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे दर्जनों विकास कार्यों ने हस्तिनापुर को एक नई पहचान दी है। इन सभी […]
बहसूमा (मेरठ)। बहसूमा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार किशोरी की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जबकि सीओ पंकज […]
हस्तिनापुर। उत्तराखंड प्रदेश सरकार के कुंजा बहादुरपुर स्थित पीएम श्री शहीद राजा विजय सिंह राजकीय इंटर कॉलेज के लगभग 180 छात्र-छात्राओं का एक इंटर स्टेट शैक्षिक भ्रमण हस्तिनापुर में कराया गया। यह भ्रमण विद्यालय के शिक्षक कुलदीप कसाना एवं उनके अध्यापक साथियों के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को […]
बहसूमा। मेरठ–बिजनौर मार्ग पर बहसूमा के समीप स्थित जीवा फार्म हाउस में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में हिंदू एकता को सुदृढ़ करना तथा सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार मुख्य वक्ता के रूप […]
बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में विशाल अजगर निकलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अमित कुमार पुत्र राजपाल के खेत में यह अजगर पिछले तीन दिनों से मौजूद था, जिससे आसपास के किसानों […]
मवाना। मवाना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। छोटा मवाना से किला परीक्षितगढ़ तक मार्ग चौड़ीकरण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। हस्तिनापुर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के प्रयासों से शासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे […]
मेरठ। आज बेटियाँ फाउंडेशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर इंटर कॉलेज, गढ़ रोड परिसर में बाल विवाह जागरूकता एवं कानूनी जानकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक, कानूनी एवं स्वास्थ्य विषयों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप […]
खरखौदा, मेरठ। बेटियां फाउंडेशन द्वारा जनता इंटर कॉलेज, खरखौदा (मेरठ) के परिसर में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के “तेरे मेरे सपने – विवाह पूर्व संवाद केंद्र” के अंतर्गत युवा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जेंडर सेंसटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक समानता, आपसी सम्मान और संवेदनशील सोच को विकसित […]
मोदीपुरम, मेरठ। विनायक विद्यापीठ में आज एक ज्वाइंट कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया, जिसमें ग्रोथजस्ट सिक्योरिटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने कॉलेज का दौरा कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया। इस ड्राइव के दौरान कंपनी द्वारा 8 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के व्यक्तिगत साक्षात्कार […]
रामराज। किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। टिकौला शुगर मिल ने पेराई सत्र 2025–26 के अंतर्गत किसानों से खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण मूल्य भुगतान कर दिया है। इससे क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिला है। शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने जानकारी देते हुए बताया […]
बहसूमा (मेरठ)। क्षेत्र में हुई भारी बरसात के बाद किसी भी आपात स्थिति और कानून-व्यवस्था में व्यवधान की आशंका को देखते हुए बहसूमा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के निर्देशन में पूरे थाना क्षेत्र में व्यापक गश्त अभियान चलाया गया और 24 घंटे सतर्क निगरानी रखी गई। खराब […]
बहसूमा (मेरठ)। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने बहसूमा क्षेत्र में भारी तकनीकी और आर्थिक नुकसान पहुंचाया, जिससे बैंकिंग सेवाएं ठप हो गईं और पेट्रोल पंप का […]
बहसूमा। बहसूमा व्यापार मंडल, बहसूमा मेरठ की समस्त कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं को सूचित किया गया है कि राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा शुक्रवार 28 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण “व्यापारिक संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल सहारा फार्मर्स, लोहिया नगर, हापुड़ रोड, मेरठ में संपन्न होगा। इस […]
रामराज। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही तिरंगे की शान और देशभक्ति नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, […]
बहसूमा।नगर पंचायत बहसूमा में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन सुकड़ी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर नगर […]
हस्तिनापुर।हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में माघ माह के अंतिम सोमवार को आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज़ के गांवों के साथ-साथ अन्य जनपदों से आए भक्तों […]
मेरठ।सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और “कच्चा बादाम फेम” अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेरठ में उनकी गिरफ्तारी के बाद अब अदालत ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आकाश सनसनवाल को मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच […]
Kharkhoda: दिनांक 25 जनवरी 2026 को गंगा एक्सप्रेसवे स्थित बिजौली में के.डी. इंटरनेशनल स्कूल (KD International School Bijoli) का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए सह-भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय के उद्घाटन […]
बहसूमा। बहसूमा स्थित डी मॉनफोर अकादमी में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “आज के बच्चे, कल का भारत : राष्ट्रप्रेम की नई पीढ़ी” विषय पर भव्य, प्रेरणादायक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया, वहीं विद्यार्थियों का उत्साह और रचनात्मकता देखते […]
Meerut News | गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र, मेरठ के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। पुलिस लाइन मेरठ में आयोजित भव्य […]
सिवाल खास। Sewal Khas Newsआज दिनांक 26 जनवरी को न्यू सिवाल खास इंटर कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनवार कुरैशी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान का गायन किया, […]
बहसूमा।एनएच-119 बहसूमा बायपास झुनझुनी रोड स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल के समीप चार ग्रामों—राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला एवं मोहम्मदपुर शाकिस्त—की कृषि भूमि के अधिग्रहण में बाजार मूल्य से कम मुआवजा दिए जाने को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार तीव्र होता जा रहा है। पिछले लगभग पाँच वर्षों से मुआवजा बढ़ोतरी की मांग कर रहे किसानों […]
मवाना खुर्द।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मवाना खुर्द स्थित रुद्रा कॉलेज प्रांगण में एक भव्य एवं विचारोत्तेजक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रनिष्ठा के भाव को पुनः जागृत करने वाला सिद्ध हुआ। […]
बहसूमा। मेरठ। Bahsuma News गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना बहसूमा पुलिस ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताड़ा एवं क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया के निर्देशन में कस्बे और थाना […]
मवाना (मेरठ)। – Mawana Newsमवाना थाना पुलिस ने सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत के मामले में वांछित चल रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पूनम जादोन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरताज (22 वर्ष) पुत्र वकील […]
बहसूमा (मेरठ)।मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है, जहां पिता से हुए विवाद के बाद एक 18 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। प्राप्त […]
बहसूमा (मेरठ)।नगर पंचायत बहसूमा के मोहल्ला चौनपुरा स्थित वार्ड संख्या-5 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गली का रास्ता अत्यंत संकरा होने के कारण नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी गली के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रही, जिससे स्थानीय नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 🏘️ 25 […]
बहसूमा | मेरठ क्षेत्र में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर मोहम्मदपुर सकिश्त, बहसूमा में एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व डायरेक्टर चौधरी राजपाल सिंह के पुत्र अमित चौधरी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में […]
बहसूमा । थाना बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रामराज चौकी में चौकी इंचार्ज जगत पाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को सीज […]
बहसूमा | क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना बहसूमा पुलिस द्वारा शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताड़ा एवं क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया के निर्देशन में थाना क्षेत्र व कस्बे के प्रमुख मार्गों […]
बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में वसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति, उल्लास और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा (स्पेशल असेंबली) से हुई, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस […]
बहसूमा । महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम भारतीय गौ सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी विशेष रूप से मौजूद […]
बहसूमा | क्षेत्र में मौसम की लगातार मार ने किसानों की चिंताओं को चरम पर पहुंचा दिया है। पहले कड़ाके की ठंड, फिर घना कोहरा और अब लगातार हो रही बारिश ने किसानों पर मानो आसमान से आफत बरसा दी है। अचानक बदले मौसम के चलते खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसलों को […]
आज डी पी एम पब्लिक स्कूल परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। दीप प्रज्वलन का शुभ कार्य डी पी एम […]
बहसूमा। एनएच-119 परियोजना के तहत अधिग्रहीत कृषि भूमि के मुआवजे को लेकर राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला और मोहम्मदपुर शाकिस्त के किसानों का विरोध लगातार तीसरे वर्ष भी जारी है। किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि का मुआवजा केवल 270 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया, जबकि पड़ोसी गांवों को 860 रुपये […]
बहसूमा । 23 जनवरी, 1897 ई. को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और नेता सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज (INA) का […]
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खेल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री संगीत सोम को पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया, जिससे थोड़ी देर के लिए हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब CM कार्यक्रम स्थल का मॉडल समझ रहे थे और उन्हें मंत्रियों के लिए […]
बहसूमा | मोहम्मदपुर सकिश्त गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ग्राम पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि गांव की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां जाम पड़ी हुई हैं। गंदगी और बदबू के कारण ग्रामीणों का […]
