बहसूमा में मामूली विवाद बना हिंसा का कारण, महिलाओं समेत कई लोग घायल, गांव में तनाव

मेरठ | बहसूमा न्यूज़ बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम रहावती में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने दर्जनों लोगों पर संगठित हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित जयविन्द्र सिंह […]

ATM Fraud: बहसूमा में एटीएम बदलकर 25 हजार की ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

मेरठ | बहसूमा (News Highway)कस्बा बहसूमा में ATM Fraud का एक नया मामला सामने आया है, जहां एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहसूमा कस्बे के […]

बहसूमा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन की सख्त घेराबंदी, गांव छावनी में तब्दील

बहसूमा: जनपद मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुई जघन्य घटना और हत्या के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के दूसरे दिन भी गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती जारी रही और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर […]

रविदास जयंती 2026: बहसूमा में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन का फ्लैग मार्च, भारी पुलिस बल तैनात

बहसूमा (मेरठ) | संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर बहसूमा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में मवाना के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) संतोष कुमार के नेतृत्व में बहसूमा कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य […]

ओलावृष्टि और बारिश से पशु-पक्षी बेघर, किसानों को भारी नुकसान, त्वरित राहत की मांग

बहसूमा। क्षेत्र में हुई अचानक बारिश और तेज ओलावृष्टि ने ग्रामीण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस प्राकृतिक आपदा से जहां किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, वहीं बड़ी संख्या में पशु-पक्षी बेघर होकर खुले में भटकने को मजबूर हैं। हालात को देखते हुए भारतीय गौ सेवा टीम रामराज की […]

मेरठ में दरिंदगी के बाद मौत: दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर भारी तनाव, गांव छावनी में तब्दील

बहसूमा (मेरठ): उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बहसूमा क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शुक्रवार शाम दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में तनाव फैल गया […]

ढोल-नगाड़ों की गूंज में श्रम राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला का भव्य स्वागत, यूजीसी के ‘काले कानून’ पर उठा बड़ा सवाल

📍 मेरठ | बहसूमा | News Highway कस्बा रामराज में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा के प्रतिष्ठान पर आज श्रम विभाग के राज्य मंत्री पंडित सुनील भारद्वाज (भराला) का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे […]

📰 डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बहसूमा में कक्षा 12 का भव्य एवं गरिमामयी फेयरवेल समारोह आयोजित

बहसूमा | News Highway डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बहसूमा के ऑडिटोरियम में आज कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य, गरिमामयी एवं भावनात्मक फेयरवेल (विदाई) समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अभिभावकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🪔 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ […]

🔴 बहसूमा में दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, आरोपी ने खिलाया था जहर

बहसूमा (मेरठ)। बहसूमा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार किशोरी की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता शुक्रवार देर शाम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जबकि सीओ पंकज […]

🔴 बहसूमा के जीवा फार्म हाउस में हिंदू सम्मेलन आयोजित, एकता और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोर

बहसूमा। मेरठ–बिजनौर मार्ग पर बहसूमा के समीप स्थित जीवा फार्म हाउस में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में हिंदू एकता को सुदृढ़ करना तथा सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार मुख्य वक्ता के रूप […]

🔴 बहसूमा में खेतों में निकला विशाल अजगर, किसानों में दहशत; वन विभाग ने कराया रेस्क्यू

बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में विशाल अजगर निकलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अमित कुमार पुत्र राजपाल के खेत में यह अजगर पिछले तीन दिनों से मौजूद था, जिससे आसपास के किसानों […]

🌧️ भारी बरसात के बाद बहसूमा में पुलिस का सख्त गश्त अभियान, 24 घंटे निगरानी से कायम रही शांति

बहसूमा (मेरठ)। क्षेत्र में हुई भारी बरसात के बाद किसी भी आपात स्थिति और कानून-व्यवस्था में व्यवधान की आशंका को देखते हुए बहसूमा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के निर्देशन में पूरे थाना क्षेत्र में व्यापक गश्त अभियान चलाया गया और 24 घंटे सतर्क निगरानी रखी गई। खराब […]

⚡ बहसूमा में आकाशीय बिजली का कहर: बैंक ठप, पेट्रोल पंप के उपकरण फुंके, जनजीवन अस्त-व्यस्त

बहसूमा (मेरठ)। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और खराब मौसम ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली ने बहसूमा क्षेत्र में भारी तकनीकी और आर्थिक नुकसान पहुंचाया, जिससे बैंकिंग सेवाएं ठप हो गईं और पेट्रोल पंप का […]

बहसूमा व्यापार मंडल के लिए 28 जनवरी को राज्य कर विभाग का ‘व्यापारिक संवाद कार्यक्रम’

बहसूमा। बहसूमा व्यापार मंडल, बहसूमा मेरठ की समस्त कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं को सूचित किया गया है कि राज्य कर विभाग, मेरठ द्वारा शुक्रवार 28 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण “व्यापारिक संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल सहारा फार्मर्स, लोहिया नगर, हापुड़ रोड, मेरठ में संपन्न होगा। इस […]

बहसूमा नगर पंचायत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुआ भव्य आयोजन

बहसूमा।नगर पंचायत बहसूमा में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन सुकड़ी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर नगर […]

डी मॉनफोर अकादमी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, ‘आज के बच्चे, कल का भारत’ बना कार्यक्रम का केंद्र

बहसूमा। बहसूमा स्थित डी मॉनफोर अकादमी में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “आज के बच्चे, कल का भारत : राष्ट्रप्रेम की नई पीढ़ी” विषय पर भव्य, प्रेरणादायक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया, वहीं विद्यार्थियों का उत्साह और रचनात्मकता देखते […]

NH-119 भूमि मुआवजा विवाद: किसानों का उग्र प्रदर्शन, नजरबंदी के आरोपों से भड़का आक्रोश

बहसूमा।एनएच-119 बहसूमा बायपास झुनझुनी रोड स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल के समीप चार ग्रामों—राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला एवं मोहम्मदपुर शाकिस्त—की कृषि भूमि के अधिग्रहण में बाजार मूल्य से कम मुआवजा दिए जाने को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार तीव्र होता जा रहा है। पिछले लगभग पाँच वर्षों से मुआवजा बढ़ोतरी की मांग कर रहे किसानों […]

Bahsuma News: गणतंत्र दिवस को लेकर बहसूमा पुलिस का सख्त रुख, सड़कों पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

बहसूमा। मेरठ। Bahsuma News गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना बहसूमा पुलिस ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताड़ा एवं क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया के निर्देशन में कस्बे और थाना […]

🚨 बहसूमा में युवक ने खुद को मारी गोली, पिता से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

बहसूमा (मेरठ)।मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है, जहां पिता से हुए विवाद के बाद एक 18 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। प्राप्त […]

🚯 संकरा रास्ता बना सफाई में बाधा, वार्ड-5 की गली में नहीं पहुंच पा रही कूड़ा गाड़ी

बहसूमा (मेरठ)।नगर पंचायत बहसूमा के मोहल्ला चौनपुरा स्थित वार्ड संख्या-5 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गली का रास्ता अत्यंत संकरा होने के कारण नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी गली के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रही, जिससे स्थानीय नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 🏘️ 25 […]

🌧️ ठंड व बारिश से फसल नुकसान पर किसानों की चिंता, मोहम्मदपुर सकिश्त बहसूमा में हुई अहम बैठक

बहसूमा | मेरठ क्षेत्र में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर मोहम्मदपुर सकिश्त, बहसूमा में एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व डायरेक्टर चौधरी राजपाल सिंह के पुत्र अमित चौधरी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में […]

🚨 बहसूमा में पुलिस का सख्त रुख, सड़कों पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

बहसूमा | क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना बहसूमा पुलिस द्वारा शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन ताड़ा एवं क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया के निर्देशन में थाना क्षेत्र व कस्बे के प्रमुख मार्गों […]

डी मोनफोर अकादमी में वसंत पंचमी पर ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का उत्सव

बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में वसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति, उल्लास और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा (स्पेशल असेंबली) से हुई, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस […]

🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई, “जय हिंद” के नारों से गूंजा कार्यक्रम

बहसूमा । महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम भारतीय गौ सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी विशेष रूप से मौजूद […]

बारिश–ठंड–कोहरे की मार से किसानों की कमर टूटी, सरसों और आलू की फसल को भारी नुकसान

बहसूमा | क्षेत्र में मौसम की लगातार मार ने किसानों की चिंताओं को चरम पर पहुंचा दिया है। पहले कड़ाके की ठंड, फिर घना कोहरा और अब लगातार हो रही बारिश ने किसानों पर मानो आसमान से आफत बरसा दी है। अचानक बदले मौसम के चलते खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसलों को […]

पराक्रम दिवस 2026: विद्यालय परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

आज डी पी एम पब्लिक स्कूल परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। दीप प्रज्वलन का शुभ कार्य डी पी एम […]

एनएच-119 परियोजना: चार गांवों के किसानों का मुआवजे को लेकर विरोध, कमेटी पदाधिकारियों की नजरबंदी से बढ़ा रोष

बहसूमा। एनएच-119 परियोजना के तहत अधिग्रहीत कृषि भूमि के मुआवजे को लेकर राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला और मोहम्मदपुर शाकिस्त के किसानों का विरोध लगातार तीसरे वर्ष भी जारी है। किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि का मुआवजा केवल 270 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया, जबकि पड़ोसी गांवों को 860 रुपये […]

23 जनवरी 1897: स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बहसूमा व्यापार मंडल की शुभकामनाएं

बहसूमा । 23 जनवरी, 1897 ई. को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और नेता सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज (INA) का […]

मोहम्मदपुर सकिश्त में सफाई के नाम पर खानापूर्ति, अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बहसूमा | मोहम्मदपुर सकिश्त गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ग्राम पंचायत द्वारा सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि गांव की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां जाम पड़ी हुई हैं। गंदगी और बदबू के कारण ग्रामीणों का […]

NH-119 भूमि मुआवजा विवाद: समझौता लागू न होने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बहसूमा : राष्ट्रीय राजमार्ग-119 (NH-119) के अंतर्गत अधिग्रहीत की गई कृषि भूमि के मुआवजे को लेकर क्षेत्र के किसानों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। राजूपुर, फतेहपुर हंसापुर, मोड़ कला और मोहम्मदपुर शाकिस्त गांवों के किसानों का कहना है कि उनकी कृषि भूमि का मुआवजा मात्र 270 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय […]

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैफपुर फिरोजपुर में निःशुल्क एक्स-रे व टीबी जांच शिविर, 108 लोगों की हुई जांच

बहसूमा (मेरठ)। हस्तिनापुर ब्लॉक के अंतर्गत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सैफपुर फिरोजपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निःशुल्क एक्स-रे एवं टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर मरीजों को उपचार से जोड़ना तथा संक्रमण की रोकथाम करना रहा। शिविर के […]

🐒 मोहम्मदपुर सकिश्त में बंदरों का आतंक, महिलाओं और बच्चों में दहशत | Viral Meerut News

बहसुमा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में घूमते बंदरों के झुंड गलियों, छतों और घरों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालात ऐसे हो गए हैं कि महिलाएं घर से बाहर निकलने में […]

मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक-ट्रैक्टर, बहसुमा में प्रशासन मौन | Viral Meerut News

बहसुमा (मेरठ)। कस्बा बहसुमा में ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉले आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हालात यह हैं कि ये भारी वाहन सड़कों पर मौत बनकर फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी और कथित मिलीभगत के चलते ही […]