बहसूमा खतौली मार्ग पर धीमी रफ्तार से चल रहा सड़क निर्माण कार्य, धूल और पत्थरों से परेशान ग्रामीण व राहगीर

बहसूमा। बहसूमा-खतौली मार्ग पर चल रहा सड़क चौड़ीकरण कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। मार्ग पर लंबे समय से निर्माण कार्य धीमी रफ्तार से चल रहा है, जिसके चलते वहां धूल, मिट्टी और पत्थरों का अंबार लगा हुआ है। इस वजह से राहगीरों, किसानों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का […]

राहत की खबर: 67 साल बाद खरखौदा को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, सीवर लाइन योजना को शासन से मंजूरी

खरखौदा (मेरठ):**खरखौदा वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार शासन ने नगर पंचायत क्षेत्र में सीवर लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना नगर पंचायत के अथक प्रयासों का परिणाम है। इस मंजूरी के साथ ही अब 67 साल पुरानी जलभराव की समस्या से लोगों को स्थायी […]

हस्तिनापुर: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ: मंत्री दिनेश खटीक ने किया उद्घाटन,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा को अर्पित किया दूध

हस्तिनापुर के खरकाली खानपुर गढ़ी में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की पावन धारा में दूध विसर्जन कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। हस्तिनापुर (मेरठ)। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व गंगा […]

धर्मपुरा गंगा मेले में उमड़ी श्रद्धा की भीड़: 5 नवंबर को होगा मुख्य स्नान, गंगा घाट पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे

अर्जुन देशवाल, न्यूज़ हाईवे, संवाददाता बहसूमा (मेरठ)।  बहसूमा क्षेत्र में स्थित धर्मपुरा गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। गंगा की रेती पर तंबुओं की कतारें, दीपदान की तैयारी और हर-हर गंगे के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। बहसूमा | रामराज क्षेत्र के धर्मपुरा गंगा घाट पर चल रहा गंगा मेला इन […]

दीपक गिरी पर आरोप लगाने वाली महिला फिर पहुंची मीडिया के सामने, बोली – पूनम पंडित ने होटल में बुलाकर धमकाया

सपा नेता दीपक गिरी पर आरोप लगाने वाली महिला फिर मीडिया के सामने आई है। महिला का आरोप है कि कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने दिल्ली के होटल में बुलाकर धमकाया और जबरन समझौते का दबाव बनाया। पूरा मामला अब फिर चर्चा में है। सपा नेता दीपक गिरी और कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित की सगाई […]

मवाना की प्रतिभा कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में भव्य कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मवाना की प्रतिभा कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। वृंदावन की भजन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मवाना । मवाना की प्रतिभा कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का […]

मेरठ में 28 साल के किसान की गोली मारकर हत्या, पत्नी बेसुध, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ न्यूज़ | Breaking Newsमेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्राम अगवानपुर निवासी 28 वर्षीय किसान राहुल पुत्र टेकचंद का शव खेत में गोली लगे हाल में मिला। मृतक के सीने में तीन गोलियां मारी गई थीं। 📍 देर शाम से था लापता, सुबह खेत में मिला शव […]

कार्तिक पूर्णिमा पर मखदुमपुर में आस्था का सैलाब, विधायक दिनेश खटीक ने किया गंगा मेले का शुभारंभ

मखदुमपुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मखदुमपुर में आयोजित ऐतिहासिक और पौराणिक गंगा स्नान मेले का शुभारंभ हस्तिनापुर विधायक एवं जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने नारियल फोड़कर और रिबन काटकर किया। शुभारंभ के उपरांत आचार्य हरिओम शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन और गंगा आरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा […]

डी मोनफोर अकादमी में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने एकता मैराथन दौड़ कर दिया अखंडता का संदेश

📰 रिपोर्ट: अर्जुन देशवाल, न्यूज़ हाईवे, संवाददाता बहसूमा (मेरठ)।  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बहसूमा स्थित डी मोनफोर अकादमी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम […]

गांव मोड कला में खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, भक्ति संगीत और जयकारों से गूंज उठा गांव

📰 रिपोर्ट: अर्जुन देशवाल, न्यूज़ हाईवे, संवाददाता बहसूमा (मेरठ)। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोड कला में शनिवार को खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और भक्तों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। गांव का वातावरण सुबह से ही भक्ति और श्रद्धा के रंगों में रंगा हुआ […]

मेरठ में दिशा बैठक में सपा विधायक और बीजेपी सांसद आमने-सामने, मेयर पर विशेषाधिकार से दुकानें बांटने का आरोप, मंडलायुक्त का तबादला

मेरठ। शुक्रवार को सेंट्रल मार्केट विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक रंग ले लिया। कथित पीड़ितों ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना शुरू किया, जिसमें समर्थन देने पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधायक के धरने में शामिल होने के बाद शहर की राजनीति गरमा […]

मकदमपुर गंगा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, झोटा बग्गी और डीजे की धुनों पर भक्ति में लीन श्रद्धालु

मवाना। शुक्रवार को मवाना क्षेत्र और आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मकदमपुर गंगा कार्तिक मेले के लिए रवाना हुए। सुबह से ही मवाना-हरिनगर मार्ग पर झोटा बग्गियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का लंबा काफिला दिखाई दिया। श्रद्धालु गंगा स्नान और मेले में दर्शन के लिए उत्साह के साथ निकल पड़े। मेले की ओर […]

मवाना शुगर मिल में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ, राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने किया उद्घाटन, 70 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी

मेरठ। जनपद की मवाना शुगर मिल में शुक्रवार सुबह गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस दौरान मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर गन्ना क्रशिंग कार्य का आरंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में क्षेत्रीय […]

सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन:पुलिसकर्मियों व छात्राओं ने दौड़ लगाकर दी राष्ट्रीय एकता का संदेश 🇮🇳

📰 रिपोर्ट: अर्जुन देशवाल, न्यूज़ हाईवे, संवाददाता बहसूमा (मेरठ)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बहसूमा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर “रन फॉर यूनिटी” रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन श्री मनफूल सिंह […]

सरदार पटेल जयंती पर बहसूमा थाने में धूमधाम, पुलिसकर्मियों ने लगाई “रन फॉर यूनिटी” दौड़

📰 रिपोर्ट: अर्जुन देशवाल, न्यूज़ हाईवे, संवाददाता बहसूमा। शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बहसूमा थाना परिसर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए। सुबह 8 बजे सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित […]

बहसूमा: इंस्पेक्टर क्राइम प्रतिभा सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक, बताए सुरक्षा के हेल्पलाइन नंबर

📰 रिपोर्ट: अर्जुन देशवाल, न्यूज़ हाईवे, संवाददाता इंस्पेक्टर क्राइम प्रतिभा सिंह ने छात्राओं को किया जागरूक, बताए महिला सुरक्षा के हेल्पलाइन नंबर, मिशन शक्ति अभियान के तहत बढ़ाया आत्मविश्वास बहसूमा (मेरठ)। शुक्रवार को बहसूमा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इंस्पेक्टर क्राइम प्रतिभा सिंह ने श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर […]

खरखौदा से बड़ी खबर | किसानों में खुशी की लहर, गन्ने का दाम ₹400 प्रति क्विंटल होने पर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने जताया आभार

खरखौदा की किसान सहकारी समिति में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल किए जाने पर खुशी जताई। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुनेन्द्र मावी सहित अनेक भाजपा नेता और किसान मौजूद रहे। सभी ने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया और […]

मेरठ के कराटे खिलाड़ियों की चमक, अमृतसर में इंडिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में जीते मेडल

मेरठ की सरस्वती शोतोकन चिकारा कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने अमृतसर में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल करते-डू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। Meerut News : पंजाब के अमृतसर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल, बटाला में 25–26 अक्टूबर को आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल करते-डू चैंपियनशिप में बालेराम […]

हस्तिनापुर न्यूज़ | किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर नेताओं ने जताई खुशी

हस्तिनापुर न्यूज़ | महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में किसान नेता एवं चेयरमैन छत्रपाल सिंह गुर्जर के आवास पर भाजपा मेरठ के जिला मंत्री एवं शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार हमेशा से […]

मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

बहसूमा थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक भावना यादव ने स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बहसूमा (मेरठ)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन […]

मवाना शुगर मिल में 31 अक्टूबर से शुरू होगा पेराई सत्र, 70 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी

मवाना शुगर मिल 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे 2025-26 के पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। मवाना सहकारी गन्ना समिति ने 70 हजार कुंतल गन्ने का इंडेट जारी किया है। मिल प्रशासन का दावा है कि सभी क्रय केन्द्र 5 नवंबर तक गन्ना खरीद शुरू कर देंगे। यह वर्षों में पहली बार है जब पेराई […]

सरकार ने बढ़ाया गन्ना मूल्य ₹30 प्रति क्विंटल, किसानों में खुशी और उम्मीद: लेकिन विपक्ष और किसान संगठनों ने बताया ‘अपर्याप्त बढ़ोतरी’

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल बहसूमा। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए गन्ने का समर्थन मूल्य (SAP) ₹30 प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई, जिसके बाद प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों के […]

गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल, बहसूमा | बहसूमा | बुधवार को कस्बा बहसूमा में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य बढ़ने की घोषणा का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अपने प्रिय नेता जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि […]

उपज पत्रकार संगठन की मवाना तहसील कार्यकारिणी का गठन और सम्मान समारोह संपन्न

मवाना तहसील में उपज पत्रकार संगठन की कार्यकारिणी का गठन और मनोनयन पत्र वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया, नितिन पोसवाल सहित कई अधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। समारोह में पत्रकारों को सम्मानित किया गया और संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। पत्रकारों की एकजुटता और सम्मान […]

मवाना में भाकियू (टिकैत) का हंगामा, खंभा हटाने को लेकर प्रदर्शन से जाम

मवाना। मवाना क्षेत्र के ग्राम मवालीपुर में बिजली के खंभे को हटाने को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) एनसीआर के निलेश चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के सामने धरना देकर खंभा हटाने की मांग उठाई। धरने के चलते नगर में […]

राज्यमंत्री दिनेश खटीक बोले: योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, गन्ना किसानों को मिलेगा 3000 करोड़ का फायदा

Meerut। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिए गए गन्ना मूल्य वृद्धि के निर्णय को किसानों के सम्मान और समृद्धि का प्रतीक बताया है।उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि किसान हित भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्यमंत्री दिनेश […]

सुप्रीम आदेश को चुनौती मेरठ कमिश्नर को पड़ी भारी, तबादला: कुछ घंटे पहले ही कमिश्नर ने सुप्रीमकोर्ट को नजरअंदाज कर जारी किया था एक आदेश

मेरठ। अवैध सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के बाद शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक हलचल का कारण बन गया है। मेरठ मंडलायुक्त ऋषिकेश यशोद भास्कर का तबादला उस समय कर दिया गया, जब उन्होंने एक ऐसा आदेश जारी किया जिसे “सुप्रीमकोर्ट के आदेश को चुनौती” के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, सुप्रीमकोर्ट के आदेश […]

संस्कृत कविसमवाय का भव्य आयोजन: हस्तिनापुर में गूँजे संस्कृत काव्य के स्वर

मेरठ। पावन नगरी हस्तिनापुर में आज भारतीय संस्कृति और भाषा की आत्मा संस्कृत के स्वर गूंज उठे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित “अखिलभारतीय व्यास समारोह – 2025” के अंतर्गत संस्कृत कविसमवाय (अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत कवि सम्मेलन) का भव्य आयोजन 28 अक्टूबर 2025 को किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी कल्याण देव डिग्री […]

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने हड़ताल खत्म की, सांसद अरुण गोविल और विधायक अमित अग्रवाल की पहल लाई रंग

मेरठ। शहर के सेंट्रल मार्केट में चल रही अनिश्चितकालीन बाजार बंदी आखिरकार सोमवार को खत्म हो गई। लंबे समय से जारी इस बंदी को लेकर व्यापारियों और प्रशासन के बीच बनी स्थिति में तब सुधार आया जब सांसद अरुण गोविल, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने सक्रिय भूमिका […]

मखदुमपुर गंगा घाट पर एसपी देहात मेरठ अभिजीत कुमार ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हस्तिनापुर। आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर मखदुमपुर गंगा घाट पर मंगलवार को एसपी देहात मेरठ अभिजीत कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की […]

हस्तिनापुर में सांसद चंदन चौहान की जनसुनवाई, पर्यटन और विकास को लेकर उठी बड़ी मांगें

हस्तिनापुर। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में सोमवार को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंदन चौहान ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान हस्तिनापुर क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं […]

भारत स्काउट/गाइड संस्था उत्तर प्रदेश की मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न, मेरठ मंडल के छह जनपदों के पदाधिकारी रहे शामिल

प्रशान्त कौशिक, मेरठ मेरठ। भारत स्काउट और गाइड संस्था उत्तर प्रदेश की मंडलीय समीक्षा बैठक आज स्काउट भवन मेरठ में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ज्योति प्रसाद, उप शिक्षा निदेशक (प्रथम मंडल, मेरठ) ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत और स्वपरिचय के साथ हुई, जिसके बाद मंचासीन अतिथियों का पारंपरिक […]

मेरठ में समाजसेवी विक्रम प्रधान का निधन, पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

हस्तिनापुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूधली खादर में सोमवार को समाजसेवा और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे पूर्व प्रधान व समाजसेवी विक्रम प्रधान का निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गंगा तट पर हुए अंतिम संस्कार में क्षेत्र के लोग, पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक […]

रामराज: दशमेश पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल, बहसूमा | न्यूज़ हाईवे बहसूमा। रविवार को जड़ौदा मुजफ्फरनगर बाईपास रोड स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रथम ओपन कराटे चैंपियनशिप में दशमेश कराटे क्लासेस, रामराज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और रामराज समेत विभिन्न जिलों से […]

हस्तिनापुर | मखदुमपुर गंगा घाट पर मेले की तैयारियां जोरों पर

हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा घाट पर लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां इस समय जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशासन और पंचायत द्वारा मेले को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गंगा घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह […]

दीपक गिरी पर दुष्कर्म और 50 लाख वसूली का आरोप, मंगेतर पूनम पंडित समेत पिता और भाइयों पर भी मुकदमा दर्ज

मेरठ के मवाना निवासी पूर्व सपा नेता दीपक गिरी पर दुष्कर्म और 50 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। गंगासागर निवासी एक महिला प्रिंसिपल ने दीपक गिरी, उसके पिता कृष्णपाल गिरी, भाइयों प्रदीप गिरी और कुलदीप गोस्वामी, तथा मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ मेरठ के भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता […]

खरखौदा के डॉ. सागर त्यागी को एम्स नई दिल्ली से मिली पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

मेरठ | खरखौदा निवासी डॉ. सागर त्यागी, सुपुत्र अरविंद त्यागी (पूर्व सभासद, खरखौदा), ने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि उन्हें एम्स के 50वें दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई, जो मानेकशॉ ऑडिटोरियम, धौला कुआँ, नई दिल्ली में आयोजित […]

सरधना विधायक अतुल प्रधान बोले: सेंटर मार्केट में तोड़फोड़ पर लोगों की पीड़ा असहनीय, BJP सरकार निकाले समाधान

मेरठ | सेंटर मार्केट में चल रहे तोड़फोड़ अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। विधायक ने कहा कि जो लोग वर्षों से यहां दुकानें चला रहे थे, उनका पूरा जीवन और संपत्ति इसी मार्केट में लगी हुई थी, और अब सब कुछ बुलडोज़र […]

Mawana News | तहसील मवाना में किसानों का धरना: 11 साल से लंबित मामलों पर भड़की भाकियू अराजनैतिक

Mawana News | तहसील मवाना में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे किसान-मजदूरों की समस्याओं का समाधान वर्षों से लंबित है। किसानों ने बताया कि छोटी-छोटी कामों के लिए भी पटवारी […]

Mawana News: नगर पालिका की संपत्ति को नुकसान, निजी बस संचालकों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Mawana News | मवाना नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अज्ञात निजी बस संचालकों और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ थाना मवाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि नगर के […]

“सड़क तालिबान” विवाद में फिर फंसे बीजेपी नेता विकुल चपराना, फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट के बाद दोबारा गिरफ्तारी

मेरठ: हैंडलूम व्यापारी से सार्वजनिक रूप से नाक रगड़वाने के “सड़क तालिबान” मामले में निलंबित बीजेपी नेता विकुल चपराना को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी होने के बाद पुलिस ने चपराना को हिरासत में लिया। गौरतलब है कि विकुल चपराना पहले […]

📰 ईमानदारी की मिसाल: गरीब व्यक्ति ने भूला हुआ पर्स महिला को लौटा दिया

मवाना: ईमानदारी एक ऐसी खूबी है जो किसी व्यक्ति के जीवन को सुखमय बना देती है। इस बात की ताजा मिसाल मवाना खुर्द से सामने आई, जहां एक गरीब व्यक्ति ने महिला का भूला हुआ पर्स मोबाइल कॉल के जरिए लौटाया। घटना के अनुसार, नीतू भैया दूज का पर्व मनाकर मेरठ से मवाना प्राइवेट बस […]

मवाना: मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार, महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

मवाना: मवाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर निलोहा कट के पास से सौरभ निवासी ग्राम मवाना खुर्द को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2025 को वादी उमेश की थाने में दी गई तहरीर पर मामले की जांच शुरू की गई थी। तहरीर में आरोप है कि आरोपी ने वादी […]

हस्तिनापुर: अवैध खनन का धंधा चरम पर, पुलिस और प्रशासन पर उठे सवाल: आखिर किसकी शह पर दौड़ रहे हैं डंपर?

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। सरकार द्वारा खनन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद शाम ढलते ही मिट्टी से भरे डंपर सड़कों पर दौड़ने लगते हैं। यह सब कुछ पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, जिससे उनकी भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। […]

मेरठ: सड़क पर ‘तालिबान कांड’ में नया मोड़: BJP नेताओं ने SSP से की मुलाकात, आरोपी विकुल चपराना पर कसा शिकंजा

मेरठ। चर्चित “सड़क पर तालिबान” मामले में अब सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने मेरठ SSP से मुलाकात की और पीड़ित परिवार के साथ न्याय की मांग की। इस मुलाकात का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। पीड़ित परिवार को लेकर SSP ऑफिस पहुंचे नेताओं […]

मवाना में महिला से दुष्कर्म का मामला: आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस की पकड़ से बाहर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने गई महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता) अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने मायके आई हुई थी। बुधवार सुबह […]

मेरठ: मवाना में महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला से खेत में छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला जब जंगल की ओर कूड़ा डालने गई थी, तभी एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में खींचकर गलत हरकत करने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग […]

मेरठ: शादी के 7 महीने बाद ससुराल में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी जीवनपुरी में सोमवार रात एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान निशा (24) के रूप में हुई है, जिसकी शादी मात्र 7 महीने पहले राहुल नाम के युवक से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात […]

सड़क पर तालिबान” खड़ा करने वाले BJP नेता विकुल चपराना गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में वीडियो वायरल, BJP पर उठे सवाल

मेरठ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है। वीडियो में विकुल चपराना कार निकालने के विवाद को लेकर दो युवकों की सरेआम पिटाई करता दिख रहा है और उनसे सड़क पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाता है। घटना के दौरान उसने […]

मेरठ के मवाना खुर्द में खेत में मिले नीलगाय के अवशेष से मचा हड़कंप: ग्रामीणों में तनाव, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मेरठ: मेरठ के मवाना खुर्द गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब किसान सोनू शर्मा के ईख के खेत में नीलगाय के अवशेष, खाल और खून के निशान मिले। यह नजारा देखने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया, और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके […]