मेरठ के बहसूमा में ओवरलोड गन्ना वाहनों का आतंक बढ़ा। 24 घंटे असुरक्षित ढुलाई, कंडम ट्रक और ट्रॉली सड़कों पर दौड़ रही, हर पल बड़े हादसे का खतरा। बहसूमा (मेरठ)। कस्बा बहसूमा में ओवरलोड गन्ना वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह 24 घंटे असुरक्षित तरीके से गन्ने की ढुलाई हो रही है। […]
बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मोबाइल के मालिकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने बहसूमा पुलिस का धन्यवाद किया। थाना बहसूमा की साइबर टीम ने सैमसंग […]
बहसूमा (मेरठ)। कड़ाके की ठंड में मेरठ की बहसूमा पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। नगर में भटक रहे एक लावारिस अनजान व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार देर रात सुरक्षित नगर पंचायत बहसूमा द्वारा संचालित रैन बसेरे में पहुंचाया, जहां उसे भोजन, बिस्तर और ठहरने की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। जानकारी के […]
बहसूमा। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-119 पर सड़क निर्माण कर रही केआरसी कंपनी ने सराहनीय कदम उठाया है। कंपनी द्वारा बहसूमा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर लाल और पीले रंग की रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई हैं, ताकि घने कोहरे में कम दृश्यता के दौरान होने […]
बहसूमा। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। शीत लहर के प्रकोप से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। सुबह खेतों में काम करना किसानों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है, वहीं फसलों पर पाले का प्रभाव […]
बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर चयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना और उनके भविष्य को दिशा देना रहा। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से आए शिक्षाविदों व विषय-विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, […]
बहसूमा–रामराज क्षेत्र में माता वैष्णो देवी से 1900 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर लौटे श्रद्धालु अमित बिश्नोई का भव्य स्वागत किया गया। शक्ति गौ सेवा टीम के विशाल राठी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से सम्मान किया। 44 दिनों तक चली यह प्रेरणादायक यात्रा वैष्णो देवी, खाटू श्याम और सालासर बालाजी दर्शन के साथ […]
बहसूमा में राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता शुभम लांबा शुक्रवार को जिला अध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ने पटका पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। शुभम लांबा के भाजपा में शामिल होने से समर्थकों और क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों […]
बहसूमा स्थित डी मोनफोर अकादमी में वीर बाल दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों के अद्वितीय साहस और बलिदान पर आधारित भाषण, कविता पाठ और कीर्तन प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को वीरता, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। […]
बहसूमा थाना परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी और जन सेवा का संकल्प लिया। बहसूमा। बहसूमा थाना परिसर में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में बड़े आदर और सम्मान के […]
मोहम्मदपुर सकिश्त गांव बहसूमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। बहसूमा/मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकिश्त गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न, स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती श्रद्धा […]
डी. मोनफोर अकादमी बहसूमा में तुलसी पूजा का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासन, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर बना आध्यात्मिक माहौल। – Tulsi Pooja D Monfor Academy Bahsuma बहसूमा। डी. मोनफोर अकादमी में गुरुवार को तुलसी पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। […]
बहसूमा में आरएसएस रामराज खंड द्वारा बाल पथ संचलन निकाला गया। लगभग 150 बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल करते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। बहसूमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामराज खंड द्वारा बहसूमा नगर में बृहस्पतिवार को भव्य बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 150 बाल स्वयंसेवकों ने गणवेश […]
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी से निकाले गए 10,000 रुपये पुलिस ने पीड़ित हरबीर सिंह के खाते में वापस कराए। साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित कार्रवाई और बैंक समन्वय से राशि रिकवर की गई। पुलिस ने नागरिकों को 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज करने की अपील की। बहसूमा । ऑनलाइन ठगी […]
बहसूमा स्थित डी मोनफोर अकादमी में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, गीतों और नाट्य कार्यक्रमों से प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में बुधवार को क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया […]
बहसूमा। हस्तिनापुर विकास खंड के गांव मोहम्मदपुर शाकिस्त में जलभराव और कीचड़ भरे रास्तों ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव की मुख्य गलियों और संपर्क मार्गों पर लंबे समय से जमा गंदा पानी अब कीचड़ में बदल चुका है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हालात […]
बहसुमा। किसानों के हित में सकारात्मक कदम उठाते हुए टिकोला शुगर मिल (Tikola Sugar Mill) ने सत्र 2025–26 के अंतर्गत खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने का […]
बहसूमा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मवाना के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत बहसूमा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग […]
बहसूमा। 23 दिसंबर 2025 को बहसूमा कस्बे में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की जयंती बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन व किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद […]
बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बहसूमा थाना पुलिस की साइबर टीम ने लोगों को बढ़ते ऑनलाइन अपराधों से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम का आयोजन साइबर क्राइम वालंटियर गौरव कुमार द्वारा कराया गया। इस दौरान साइबर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कोमल चौधरी तथा उपनिरीक्षक राज […]
बहसूमा। मंगलवार को बहसूमा क्षेत्र के गांव मौडखुर्द में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गांव में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल महामंत्री लकी चौधरी एवं ग्राम […]
बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-कक्षा गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता को मजबूत करना रहा। 📌 रामानुजन की जीवनी से मिली प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान […]
बहसूमा कस्बे के समीप एंबीशन स्कूल के पास रविवार सुबह टाटा पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, पुलिस ने घायलों को सीएससी हस्तिनापुर भिजवाया। बहसूमा: बहसूमा कस्बे के समीप स्थित एंबीशन स्कूल के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक टाटा पिकअप (UP […]
बहसूमा, मेरठ: शाकाहार बनाम मांसाहार की बहस पर ग्रामीणों ने कहा कि समाधान किसी एक भोजन पद्धति में नहीं, बल्कि संतुलित और स्वास्थ्यवर्धक आहार में है। लोगों ने जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। बहसूमा । ग्रामीण क्षेत्र बहसूमा में भोजन को लेकर चलने वाली शाकाहार बनाम मांसाहार की बहस पर स्थानीय लोगों […]
बेहसूमा स्थित डी पी एम पब्लिक स्कूल में 19 दिसंबर 2025 को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 8 तक के 22 छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट… बहसूमा । डी पी एम पब्लिक स्कूल, बेहसूमा में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को प्रतिष्ठित अमर उजाला नेशनल […]
बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक, जो हर माह की 17 तारीख को आयोजित की जाती है, इस माह समसपुर गांव में विशेष प्रधान के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सोर्सिंग […]
बहसूमा के गांव रहमापुर में भारतीय चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने किया 25 यूनिट रक्तदान, नियमित रक्तदान से आयरन नियंत्रित व दिल रहता है स्वस्थ। बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर में बुधवार को भारतीय चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया […]
बहसूमा | बहसूमा क्षेत्र में घने कोहरे ने अचानक दस्तक देकर आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। स्थिति यह रही कि दिन के 11 बजे तक भी सामने कुछ साफ दिखाई नहीं दिया। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना […]
“न्याय की दूरी 700 किलोमीटर नहीं, जनता के दरवाज़े तक हो—यही है पश्चिमी यूपी की आवाज़।” बहसूमा (मेरठ) | पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को बहसूमा कस्बे में पूर्णतया ऐतिहासिक बंद देखने को मिला। सुबह से ही कस्बे के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सभी प्रमुख […]
बहसूमा के गांव मौडखुर्द में भारतीय किसान यूनियन तोमर की विशाल सभा आयोजित, ग्राम प्रधान इंतजार प्रधान बने मेरठ जिलाध्यक्ष। स्मार्ट मीटर, गन्ना मूल्य और बिजली उत्पीड़न को लेकर किसानों ने उठाई आवाज। पढ़ें पूरी खबर। बहसूमा । भारतीय किसान यूनियन तोमर का कुनबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को […]
बहसूमा, मेरठ | बहसूमा व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को नगर पंचायत बहसूमा कार्यालय पहुँचा, जहाँ नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत प्रशासन के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य सर्दियों के मौसम में आमजन और व्यापारियों को हो रही परेशानियों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना रहा। व्यापार मंडल […]
बहसूमा (सैफपुर फिरोजपुर) | मेरठ | सोमवार महर्षि दुर्वासा जी की तपोभूमि माने जाने वाले प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर में सोमवार को भगवान शिव के भव्य श्रृंगार और संध्या आरती के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गूंज […]
बहसूमा। मेरठ के रामराज कस्बे में श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। मंगलवार को श्री खाटू श्याम जी का प्रथम संकीर्तन बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन सैफपुर फिरोजपुर महादेव मंदिर के समीप, दशमेश पब्लिक स्कूल के बराबर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में […]
बहसूमा थाना क्षेत्र के चैनपुरा मोहल्ले में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मेरठ भेजकर जांच शुरू कर दी है। बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के मोहल्ला चैनपुरा में रविवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो […]
बहसूमा। रविवार को डी मोनफोर अकादमी में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और सभी दादा-दादियों का पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच […]
बहसूमा। बहसूमा कस्बे में भारतीय चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर कस्बे में डॉक्टर खालिद के बराबर, पुराने सिंडिकेट बैंक के सामने आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी मोहित कुमार […]
“जहाँ खेलों से चरित्र बनता है, वहीं से सशक्त भविष्य की शुरुआत होती है।” बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल, बहसूमा में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और […]
“जब सपनों को विज्ञान का सहारा मिलता है, तभी भविष्य के वैज्ञानिक जन्म लेते हैं।” बहसूमा। शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डी मोनफोर्ट अकादमी के कक्षा 9, 10 और 11 के विद्यार्थियों ने ISRO से संबंधित एक ज्ञानवर्धक सेमिनार में भाग लिया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंतरिक्ष […]
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का 41 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में उत्तराखंड मुख्यमंत्री से मिला। गन्ना मूल्य 500 रुपये, लंबित भुगतान, फसल नुकसान मुआवजा सहित 31 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। बहसुमा। बहसुमा के युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने बताया भारतीय किसान यूनियन (तोमर) […]
बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसका असर गांवों में साफ दिखाई देने लगा है। रामराज क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुसैनपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन का दामन थामा। यह सभा ठाकुर सतपाल सिंह के आवास पर युवा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर विपिन […]
बहसूमा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पैदल गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि अभियान कानून व्यवस्था और यातायात सुधार के लिए जारी रहेगा। बहसूमा। बहसूमा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार […]
बहसूमा। हस्तिनापुर ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर सकिश्त में मनरेगा कार्यों में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े के आरोप सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में धरातल पर कोई भी मनरेगा कार्य नहीं कराया गया, लेकिन कागज़ों में फर्जी तरीके से हाजिरी लगाई जा रही है। इससे विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो […]
बहसूमा। कस्बे और मुख्य बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए बहसूमा थाना पुलिस लगातार रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और फैंटम टीम की तैनाती कर रही है। पुलिस की यह सक्रियता अपराध नियंत्रण के साथ-साथ व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा रही है। पुलिस की टीम प्रतिदिन रात में बाजार, मुख्य […]
बहसूमा। सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल शाहपुर बटावली के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय स्काउट–गाइड कैंप का समापन शुक्रवार को उत्साह, ऊर्जा और हर्षोल्लास के बीच हुआ। कैंप में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल और अनुशासन का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि उपस्थित अतिथि और ग्रामीण भी प्रभावित हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक व […]
बहसूमा में तेज रफ्तार वर्ना कार ने स्विफ्ट डिज़ायर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू। पढ़ें पूरी खबर। बहसूमा। कस्बा बहसूमा क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार वर्ना कार UP16CN3873 ने आगे चल रही स्विफ्ट डिज़ायर UP15CZ7070 […]
बहसूमा। जल जीवन मिशन योजना के तहत बहसूमा कस्बे में सड़क के बीचों-बीच नई पाइपलाइन बिछाने का काम जारी है। इसी दौरान पहले से दबे पाइप को क्षति पहुंच गई, जिसके चलते पाइप फट गया और पिछले दो दिनों से इलाके में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। दो दिन से नलों में पानी […]
बहसूमा। कस्बा बहसूमा में मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। रोजाना घंटों तक जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थिति की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। अतिक्रमण, अवैध ठेले–खोखे और सड़क के दोनों […]
बहसूमा। क्षेत्र में साप्ताहिक अवकाश के कानून की खुली अनदेखी का मामला लगातार सामने आ रहा है, जहां कस्बे के कुछ व्यापारी निर्धारित बंदी के दिन भी अपनी दुकानें पूरे समय खुली रखकर श्रम कानूनों का मजाक उड़ा रहे हैं। साप्ताहिक अवकाश कर्मचारियों को आराम, स्वास्थ्य और काम–जीवन संतुलन बनाए रखने के लिए एक अनिवार्य […]
बहसूमा। बहसूमा नगर, मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना बहसूमा पुलिस लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है। रात के दौरान पुलिस टीम द्वारा गश्त, पैदल पेट्रोलिंग और फैंटम टीम की तैनाती की जा रही है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया […]
बहसूमा। बहसूमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) के प्रभारी डॉक्टर रुद्र कुमार पथरी ने क्षेत्र के लोगों को बढ़ती ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में ठंड में अचानक तेजी आई है, जिससे सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़ सकते हैं। डॉक्टर […]
