News Highway

खबरों का Digital अड्डा

🔴 #BREAKING | बीएमसी चुनावों में बीजेपी गठजोड़ को बहुमत, महायुति ने 117 सीट, MVA ने जीती 71 सीटें

बीएमसी चुनाव परिणाम 2026

बीएमसी चुनाव परिणाम 2026

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के नतीजों में बीजेपी गठबंधन (महायुति) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव परिणामों के अनुसार महायुति ने कुल 117 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि विपक्षी गठबंधन MVA (महाविकास अघाड़ी) को 71 सीटों से संतोष करना पड़ा है

इस जीत के साथ ही मुंबई की सबसे ताकतवर नगर निकाय में एक बार फिर बीजेपी गठबंधन का दबदबा देखने को मिला है। चुनाव नतीजों के बाद महायुति समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं MVA खेमा आत्ममंथन में जुट गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी गठबंधन की स्थिति को और मजबूत करेगी। बीएमसी चुनावों को हमेशा से ही महाराष्ट्र की राजनीति का सेमीफाइनल माना जाता रहा है।