रामराज। बहसूमा क्षेत्र के रामराज कस्बे में पंडित नैन सिंह शर्मा के आवास पर भारतीय किसान यूनियन तोमर की महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की और किसान हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाने का संकल्प लिया।
सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चन्द शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम में यूनियन के जिला अध्यक्ष इंतजार देसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन मोनू बटला द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष इंतजार देसवाल ने अपने संबोधित में किसानों की मौजूदा समस्याओं, कृषि से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर विस्तृत रूप से बात रखी। उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्षरत रहेगी। वहीं पंडित विधि चन्द शर्मा ने भी किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में जिला सचिव कलीम, प्रधान अकबरपुर, मंडल उपाध्यक्ष सरदार अमरपाल सिंह, कृष्ण कुमार उर्फ गोल्डी, दीपक गुप्ता, हर्ष शर्मा उर्फ चैंपू पंडित, अजय कुमार शर्मा, पुनीत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा कल्लू पंडित, प्रशांत शर्मा, गंगे पंडित, मुमताज चौधरी, सुलेमान सहित गौ सेवा टीम रामराज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही कुंवरपाल, पत्रकार राम अवतार राणा सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभा के दौरान एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
