भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मेरठ पहुंचे: डेढ़ घंटे की बैठक में पश्चिम यूपी की रणनीति तय, 400 नेता होंगे शामिल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मेरठ पहुंचे। डेढ़ घंटे चलने वाली महत्वपूर्ण बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में करीब 400 भाजपा नेता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। संगठन को मजबूत करने पर मंथन होगा।

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को मेरठ पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चलेगी, जिसमें आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारी को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, इस बैठक में करीब 400 से अधिक भाजपा पदाधिकारी और प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व की इस अहम बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बैठक से पश्चिम यूपी में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी।