News Highway

खबरों का Digital अड्डा

खाटू श्याम मंदिर में भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया आशीर्वाद, हुआ सम्मान समारोह

bjp-meerut-naye-padadhikari-khatu-shyam-mandir-darshan-samman-samaroh

bjp-meerut-naye-padadhikari-khatu-shyam-mandir-darshan-samman-samaroh

मेरठ। सदर स्थित छोटा खाटू धाम मंदिर (तिलक पार्क, मेरठ कैंट) में भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्याम बाबा के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, उपाध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, मंत्री डोली गुप्ता, मंत्री नूपुर जौहरी, मंत्री सुनीता सैनी, सदस्य आलोक रस्तोगी, छावनी मंडल की महामंत्री डॉ. मुक्ता जैन और पूर्व महामंत्री नितिन बालाजी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर संजय जैन (सीए), गौरव गोयल, अनिल गर्ग, संजय तायल, संजय गोयल, सौरभ गोयल, राकेश गर्ग, अजय जैन, संजय भार्गव, राजकुमार गुप्ता, राहुल सिंघल, नुपुर गोयल, अविनाश गोयल, मनीष गोयल, क्षितिज राघव, संजय बंसल, अनुज सिंघल, राजेश सिंहल, मुकेश गर्ग, अमित कुमार पंडित और गौरव शास्त्री सहित कई गणमान्य लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

👉 आस्था और संगठन के समन्वय से सशक्त समाज का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *