भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, गूंजे ‘जिंदाबाद’ के नारे

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, गूंजे ‘जिंदाबाद’ के नारे

मेरठ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया। कुंवर बासित अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

मेरठ। रविवार को मेरठ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम एचएन-58 स्थित बिग बाइट पर आयोजित किया गया, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जोरदार नारेबाजी की।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर और माला पहनाकर पंकज चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत स्थल पर दोनों ओर खड़े बुलडोजर कार्यकर्ताओं के आकर्षण का केंद्र रहे, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह दोगुना दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” और “पंकज चौधरी ज़िंदाबाद” के नारे लगा पूरे माहौल को भाजपा रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक, जिला अध्यक्ष नेम तोमर, महानगर अध्यक्ष जिलानी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी, नाजर कुरैशी, सलीम कुरैशी, मुल्लाजी, कलामुद्दीन, फरहान कुरैशी, मोहम्मद इरफान, मनव्वर चौहान, इरफान नगला सहित बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पश्चिम यूपी में भाजपा का जनाधार और मजबूत होने की उम्मीद है।