News Highway

खबरों का Digital अड्डा

मकर संक्रांति पर बेटियां फाउंडेशन का सेवा अभियान: पीवीएस मॉल पर खिचड़ी व गर्म कपड़ों का वितरण

बेटियां फाउंडेशन ने मकर संक्रांति को बनाया मानवता का पर्व।

बेटियां फाउंडेशन ने मकर संक्रांति को बनाया मानवता का पर्व।

मेरठ। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बेटियां फाउंडेशन द्वारा पीवीएस मॉल परिसर में खिचड़ी एवं गर्म कपड़ों का वितरण कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। संस्था ने यह पर्व आस्था, हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हुए जरूरतमंदों की मदद की।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की सचिव शिवकुमारी गुप्ता ने कहा कि बेटियां फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर समर्पित है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर संस्था की ओर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुसुम शर्मा (कोऑर्डिनेटर), नीरा गुप्ता, संतोष भारद्वाज, काउंसलर मीनू बाना, अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा चौहान, अर्चना गुप्ता, बबीता कटारिया, अध्यक्ष अंजु पाण्डेय, सुधा अरोड़ा, श्री डी.के. पाण्डेय, विपिन, श्री डी.के. गुप्ता, श्री विश्वनाथ, तिलवा सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

खिचड़ी और गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियां फाउंडेशन ने यह संदेश दिया कि त्योहार तभी सार्थक हैं जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचें